लाइव न्यूज़ :

बिहारः आजादी के सालों बाद भी टॉर्च की रोशनी में हो रहा है महिला का ऑपरेशन, देखिए वीडियो

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 19, 2018 08:03 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला का शीघ्र ऑपरेशन जरूरी था और उस वक्त अस्पताल में बिजली नहीं थी। अस्पताल प्रशासन ने अभी तक यह नहीं बताया कि क्या बिजली की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं थी।

Open in App

पटना, 19 मार्च: आजादी के 71 साल बीत चुके हैं। इस देश का दुर्भाग्य ही कहिए कि आज भी अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन हो रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सहरसा के सदर अस्पताल का है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें डॉक्टर एक महिला का ऑपरेशन टॉर्च की रौशनी में कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला का शीघ्र ऑपरेशन जरूरी था और उस वक्त अस्पताल में बिजली नहीं थी। वीडियो सामने आने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। देश के अन्य हिस्सों से पहले भी टॉर्च की रौशनी में ऑपरेशन के ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।

दिसंबर 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में टॉर्च की रोशनी में 32 लोगों की आंख का ऑपरेशन किया गया था। इस घटना के बाद योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे थे। मीडिया में मुद्दा गर्म होने के बाद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने उन्नाव से सीएमओ को बर्खास्त कर दिया था।

टॅग्स :बिहारनितीश कुमारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष