लाइव न्यूज़ :

बिहारः टॉर्च की रोशनी में हुआ था ऑपरेशन, दो दिन बाद महिला की मौत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 22, 2018 09:42 IST

परिजनों ने महिला की मौत के लिए अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को जम्मेदार ठहराया है। इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

Open in App

पटना, 22 मार्च: दो दिन पहले बिहार के सहरसा के सदर अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें टॉर्च की रोशनी में एक महिला का ऑपरेशन किया जा रहा था। इस ऑपरेशन के दो दिन बाद पीड़ित महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत के लिए अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को जम्मेदार ठहराया है। इस मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।

मृतक महिला के रिश्तेदार ओमकार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'सरकारी अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया गया। हम इलाज से संतुष्ट नहीं थे। इसीलिए उसे एक प्रावइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर कहते रहे कि वो ठीक है और हमें दो दिन इंतेजार करवाया। अचानक टूटी हड्डियों और आंतरिक चोट का हवाला देते हुए पटना ले जाने के लिए कहा गया।'

यह भी पढ़ेंः आजादी के सालों बाद भी टॉर्च की रोशनी में हो रहा है महिला का ऑपरेशन, देखिए वीडियो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 18 मार्च को महिला सहरसा के सदर अस्पताल में भर्ती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला का शीघ्र ऑपरेशन जरूरी था और उस वक्त अस्पताल में बिजली नहीं थी। इसी वजह से टॉर्च की रोशनी में ही ऑपरेशन कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद भी अस्पताल प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। देश के अन्य हिस्सों से पहले भी टॉर्च की रौशनी में ऑपरेशन के ऐसे मामले सामने आते रहे हैं।

दिसंबर 2017 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में टॉर्च की रोशनी में 32 लोगों की आंख का ऑपरेशन किया गया था। इस घटना के बाद योगी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे थे। मीडिया में मुद्दा गर्म होने के बाद यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने उन्नाव से सीएमओ को बर्खास्त कर दिया था।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील