लाइव न्यूज़ :

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बाढ़ सीट को लेकर जदयू-भाजपा में टकराव!, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और विधान पार्षद संजय सिंह में ठनी?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 5, 2024 15:34 IST

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में भाजपा के टिकट पर ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू विधायक हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देBihar Vidhan Sabha Chunav 2025: जदयू और भाजपा के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: संजय सिंह ने बाढ़ में समर्थकों को जुटाया था।Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: संजय सिंह ने कहा है कि बाढ़ से चुनाव लड़ेंगे।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार में विधानसभा का चुनाव 2025 के अक्टूबर-नवंबर में होना है। लेकिन चुनाव लड़ने को लेकर नेताओं के द्वारा अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में पटना जिले के बाढ़ विधानसभा सीट को लेकर जदयू और भाजपा के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। दरअसल, बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान में भाजपा के टिकट पर ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू विधायक हैं। लेकिन अब इस सीट पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान पार्षद संजय सिंह ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। संजय सिंह ने कहा है कि वे हर हाल में बाढ़ से चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि संजय सिंह ने अभी पिछले ही दिनों बाढ़ में अपने समर्थकों को जुटाया था।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: क्या नीतीश कुमार ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को झटका देते हुए संजय सिंह को मैदान में उतारेंगे?

संजय सिंह ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए ऐलान किया है कि वे हर हाल में बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से अगला चुनाव लड़ेगे। दुनिया की कोई ताकत उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा कि बाढ़ की जनता चाहती है कि मैं यहां से चुनाव लड़ूं। इसलिए जनता की भावना का सम्मान करते हुए वे यहां से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लेकिन बाढ़ भाजपा सीटिंग सीट है।

यहां से विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू भले ही भाजपा के टिकट पर जीते हों, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का करीबी भी माना जाता हैं। ऐसे में अब यहां सवाल यह उठ रहा है कि क्या भाजपा अपनी सीटिंग सीट का त्याग करेगी? क्या नीतीश कुमार ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को झटका देते हुए अपने उम्मीदवार के तौर पर संजय सिंह को मैदान में उतारेंगे?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: भाजपा अपनी सिटिंग सीट को छोड़ दे

इस बीच जानकारों का भी मानना है कि कोई सवाल नहीं उठता है कि भाजपा अपनी सिटिंग सीट को छोड़ दे। लेकिन संजय सिंह के द्वारा खुले तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। इस बीच चर्चा यह भी है कि कि संजय सिंह को अगर एनडीए से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलता है तो वह दूसरा रास्ता भी तलाश सकते हैं। सूत्रों की अगर मानें तो संजय सिंह चुनाव लड़ने के लिए राजद से संपर्क बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyJDUनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल