लाइव न्यूज़ :

बिहार विधान मंडलः कब पलट जाएं कोई गारंटी नहीं ले सकता?, सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव बोले-हालत गंभीर, भगवान स्वस्थ करें

By एस पी सिन्हा | Updated: March 12, 2025 15:07 IST

Bihar Vidhan Mandal: लालू प्रसाद ने कुर्सी के लिए सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, सत्ता रहे या जाए। नीतीश कुमार कब पलट जाए और कब इधर से उधर और उधर से इधर हो जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए। इस अवस्था में सरकार कैसे चल रही है? 14 करोड़ जनता के भविष्य का सवाल है।

Bihar Vidhan Mandal:बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता विरोधी दल राबड़ी देवी के बीच हुई तीखी भिड़ंत के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव हमलावर दिखे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हालत को बेहद नाजुक बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भगवान से की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो महिलाओं पर ही गर्मा सकते हैं। राबड़ी देवी राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री हैं। हम तो कहेंगे कि भगवान जल्द से जल्द उनको स्वस्थ करें। अब हालत गंभीर हो गया है। बिहार के लोगों को इसकी चिंता करनी चाहिए। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि हर कोई यही सोच रहा है कि इस अवस्था में सरकार कैसे चल रही है? यह राज्य के 14 करोड़ जनता के भविष्य का सवाल है। ऐसे आगमी के हाथ में कमान है जो खुद अचेत अवस्था में है। उन्होंने कहा कि अब बिहार के लोगों को सोचना होगा और लोग सोंच भी रहे हैं। इस तरह का बयान कि हमने इसके हसबैंड को बनाया।

लालू प्रसाद ने तो कितने प्रधानमंत्री को बनाया, आपसे पहले तो वह कई बार एमपी एमएलए बन चुके हैं। नीतीश कुमार को तो तेजस्वी यादव ने दो बार मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद और नीतीश कुमार में कहीं कोई तुलना है। नीतीश कुमार के पास न तो कोई नीति है और ना ही कोई सिद्धांत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कुर्सी के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

लेकिन लालू प्रसाद ने कुर्सी के लिए अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, सत्ता रहे या जाए। नीतीश कुमार कब पलट जाए और कब इधर से उधर और उधर से इधर हो जाएं, इसकी कोई गारंटी नहीं ले सकता है। इसलिए नीतीश कुमार की स्थिति नाजुक है, अब उनसे बिहार संभल नहीं रहा है उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

वहीं, बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह से अपराधियों के सामने सरेंडर कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब 200 से अधिक गोलियां न चलती हों।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में बम फोड़े जा रहे हैं। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और अपराधी बिना किसी डर के खुलेआम वारदात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में महिलाओं के पैरों में कील ठोकी जा रही है, लेकिन सरकार के लोग मौनी बाबा बनकर बैठे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम