लाइव न्यूज़ :

बिहारः सोनपुर में बैंक लूट की घटना में दो पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या, केंद्रीय मंत्री गिरिराज  सीएम नीतीश को दी सलाह, योगी सरकार से सीखें

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2023 18:18 IST

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को उमेश पाल मर्डर केस में गैंगस्टर अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम मोहम्मद को मार गिराया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।उत्तर प्रदेश में योगी मॉडल के कारण वहां शांति है।झारखंड और पश्चिम बंगाल में अपराधियों पर नियंत्रण नहीं है।

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों में पुलिस का खौफ बिल्कुल समाप्त हो गया है। यही कारण है कि अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में नहीं हिचक रहे हैं। गुरुवार को सारण जिले के सोनपुर में बैंक लूट की एक घटना में दो पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और लाखों नकदी लेकर लुटेरे फरार हो गए।

 

इसतरह से राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं के बीच सत्ताधारी महागठबंधन सरकार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से सीखना चाहिए कि कैसे कानून व्यवस्था को सुधारा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कानून व्यवस्था देखनी हो या फिर नागरिकों की सुरक्षा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी से सीख लेनी चाहिए।

दरअसल, उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को उमेश पाल मर्डर केस में गैंगस्टर अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम मोहम्मद को मार गिराया। इसके बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है।

असद अहमद के एनकाउंटर पर पटना में गिरिराज सिंह ने कहा कि ''कानून व्यवस्था को अगर देखना हो और सामान्य नागरिक कैसे अपने को सुरक्षित महसूस करता है यह देखना हो, तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी से सीख लेनी चाहिए।''

वहीं, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी मॉडल के कारण वहां शांति है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने शासन में दंगाइयों और अपराधियों को नियंत्रित किया है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में अपराधियों पर नियंत्रण नहीं है। बिहार में तो बिल्कुल भी अंकुश नहीं है। मुख्यमंत्रियों को सीएम योगी से सीखना चाहिए।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनीतीश कुमारपश्चिम बंगालझारखंडबिहारउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए