लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी की 'संविधान बचाओ' रैली में उठा विवाद, पोस्टर में दिखा रेप आरोपी राजबल्लभ यादव

By भाषा | Updated: October 31, 2018 05:29 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव की संविधान बचाओ यात्रा के दौरान उनके नवादा जिला पहुंचने से पहले वहां लगाए गए कुछ पोस्टरों को लेकर विवाद पैदा हो गया है।

Open in App

राजद नेता तेजस्वी यादव की संविधान बचाओ यात्रा के दौरान उनके नवादा जिला पहुंचने से पहले वहां लगाए गए कुछ पोस्टरों को लेकर विवाद पैदा हो गया है। दरअसल, इन पोस्टरों में उन्हें स्थानीय विधायक राज वल्लभ यादव के साथ दिखाया गया है जो एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में जेल में कैद हैं।

बिहार विधान परिषद सदस्य और जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद उपाध्यक्ष और तेजस्वी की मां राबड़ी देवी के नाम खुला पत्र लिखते हुए उनसे पूछा है ‘क्या दुष्कर्म के आरोपी को राजनीतिक सम्मान जरूरी है?’ कुमार ने कहा है कि उन्होंने राबड़ी से कहा कि वह एक महिला ही नहीं, एक मां और पत्नी होने के साथ - साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। ‘‘आप जहां एक महिला का दर्द समझती होंगी, वहीं राजनीति की बारीकियों से भी परिचित होंगी। ऐसी परिस्थिति में क्या दुष्कर्म के आरोपी को राजनीतिक सम्मान दिया जाना जरूरी है?’’ 

वहीं, तेजस्वी ने राजवल्लभ प्रसाद वाले पोस्टर पर सफाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने उत्साह में अगर कोई पोस्टर लगा दिया है तो मैं उसे उतार नहीं सकता।

नवादा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि राजवल्लभ प्रसाद पर आरोप लगा है। कोर्ट में मामला चल रहा है।

सिवान यात्रा के क्रम में तेजस्वी के अपनी पार्टी के पूर्व सांसद एवं मोहम्मद शहाबुद्दीन (वर्तमान में दिल्ली के तिहाड जेल में बंद हैं) के घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मिलने पर उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने भी उन्हें आड़े हाथ लिया। 

सुशील ने कहा कि कथित न्याय यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने तीहरे हत्याकांड के गुनहगार शहाबुद्दीन के परिवार से भेंट की। उस पीड़ित पिता से नहीं मिले, जिसके जवान बेटे की हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया