जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौत गुजरात और भाजपा शासित राज्यों में, तेजस्वी ने कहा-जो गलत करेगा, उसका नतीजा भी गलत ही होगा

By एस पी सिन्हा | Published: December 15, 2022 05:55 PM2022-12-15T17:55:09+5:302022-12-15T17:56:01+5:30

तेजस्वी यादव ने कहा कि जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें गुजरात एवं भाजपा शासित राज्यों में हुई और यह डाटा केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया था, तो इस आधार पर पीएम और गृह मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा है?

Bihar Tejashwi Yadav said Most deaths due spurious liquor Gujarat and BJP-ruled states whoever does wrong result will also be wrong | जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौत गुजरात और भाजपा शासित राज्यों में, तेजस्वी ने कहा-जो गलत करेगा, उसका नतीजा भी गलत ही होगा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों का विधानसभा में जो रवैया है, वह बिल्कुल ठीक नहीं है।

Highlightsगोपालगंज में घटना हुई थी तब भाजपा ने क्यों मौन धारण किया था? उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों का विधानसभा में जो रवैया है, वह बिल्कुल ठीक नहीं है।अवैध शराब कारोबारियों के संरक्षण के भाजपा के आरोप पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के राज में शराब कारोबारियों को संरक्षण मिलता था।

पटनाः बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में भाजपा के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा की मांगे जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने करारा हमला बोला है। इस घटना पर तेजस्वी ने भी यही बात दुहराई है, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गलत करेगा, उसका नतीजा भी गलत ही होगा।

उन्होंने कहा कि जब गोपालगंज में घटना हुई थी तब भाजपा ने क्यों मौन धारण किया था? तेजस्वी ने कहा कि जहरीली शराब से सबसे ज्यादा मौतें गुजरात एवं भाजपा शासित राज्यों में हुई और यह डाटा केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने संसद में एक सवाल के जवाब में बताया था, तो इस आधार पर पीएम और गृह मंत्री का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा जा रहा है?

लेकिन उन राज्यों में हो रही मौतों को लेकर कभी भी भाजपा के नेता वहां में मुख्यमंत्री या गुजरात से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा नहीं मांगते हैं। वहीं बिहार में भाजपा राजनीति कर रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोगों का विधानसभा में जो रवैया है, वह बिल्कुल ठीक नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने विरोधी दल का नेता ऐसे आदमी को बना दिया है, जिसके बारे में क्या कहा जाये? विजय सिन्हा के सारण जाने के सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि भाजपा डरी हुई है। उन्हें जहां जाना है, वहां जायें। पर वे महौल खराब करने ही जायेंगे।

अवैध शराब कारोबारियों के संरक्षण के भाजपा के आरोप पर तेजस्वी ने कहा कि भाजपा के राज में शराब कारोबारियों को संरक्षण मिलता था। अब किसी को भी संरक्षण नहीं मिल रहा है। भाजपा के मंत्री के भाई के यहां भी शराब मिला था, लेकिन इसपर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इससे साफ होता है कि संरक्षण देने का काम भाजपा करती है। हमारी सरकार किसी को संरक्षण नहीं देती है। गलत काम करने वालों का गलत नतीजा होता है।

Web Title: Bihar Tejashwi Yadav said Most deaths due spurious liquor Gujarat and BJP-ruled states whoever does wrong result will also be wrong

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे