तेजस्वी को दिलाई जंगलराज की याद, सुधाकर सिंह के बयान पर जदयू-राजद में ठनी, कुशवाहा ने कहा- विधायकों पर नियंत्रण करें

By एस पी सिन्हा | Published: January 2, 2023 06:11 PM2023-01-02T18:11:33+5:302023-01-02T18:13:25+5:30

बिहारः सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिखंडी और नाइट गार्ड बता दिया था।

Bihar Tejashwi Yadav reminded Jungle Raj JDU and RJD stand firm former minister Sudhakar Singh statement Upendra Kushwaha said control the MLAs | तेजस्वी को दिलाई जंगलराज की याद, सुधाकर सिंह के बयान पर जदयू-राजद में ठनी, कुशवाहा ने कहा- विधायकों पर नियंत्रण करें

बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की “मर्दानगी” दिखाई थी।

Highlightsक्या पांच महीने पहले बने नीतीश-तेजस्वी के गठजोड़ की उलटी गिनती शुरू हो गयी है? लालू-राबड़ी दौर के जंगलराज की याद दिलाई। बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की “मर्दानगी” दिखाई थी।

पटनाः बिहार में राजद विधायक व पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह के बयान पर जदयू और राजद में ठन गई है। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे बयानों पर जितनी जल्दी रोक लगे उतना अच्छा होगा। गठबंधन के लिए और शायद आपके लिए भी।

दरअसल, सुधाकर सिंह लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक के बाद एक विवादित बयान दे रहे हैं। पिछले दिनों सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिखंडी और नाइट गार्ड बता दिया था। जिसको लेकर महागठबंधन असहज है। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या पांच महीने पहले बने नीतीश-तेजस्वी के गठजोड़ की उलटी गिनती शुरू हो गयी है? 

उपेंद्र कुशवाहा ने आज सीधे तेजस्वी पर हमला बोलते हुए उन्हें लालू-राबड़ी दौर के जंगलराज की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि नीतीश जैसे मर्द नेता ने ही बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाई थी। कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को अपने नेताओं पर काबू रखने की भी नसीहत देते हुए कहा है कि ये आपके लिए अच्छा नहीं होगा।

उन्होंने राजद विधायक सुधाकर सिंह के बयान को शेयर करते हुए लिखा है कि तेजस्वी यादव जी, जरा गौर से देखिए-सुनिए अपने एक माननीय विधायक के बयान को और उन्हें बताईए कि राजनीति में भाषाई मर्यादा की बड़ी अहमियत होती है। वे उस शख्सियत को “शिखंडी” कह रहे हैं, जिन्होंने बिहार को उस खौफनाक मंजर से मुक्ति दिलाने की “मर्दानगी” दिखाई थी।

वह भी तब जब उसके खिलाफ कुछ भी बोलने के पहले लोग दाएं-बाएं झांक लेते थे। कुशवाहा आगे लिखते हैं कि ऐसे बयानों से प्रदेश की लाखों-करोड़ों जनता एवं वर्तमान जदयू और तत्कालीन समता पार्टी के उन हजारों कार्यकर्ताओं की भावना को चोट पहुंचती है। जिन्होंने उस दौर में नीतीश कुमार का साथ-सहयोग दिया, कुर्बानी दी। सुधाकर सिंह को बताईए।

उन्होंने तेजस्वी यादव से आगे कहा है कि अब आप ही बताइए, अबतक जनता के आशीर्वाद से राज्य में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का रिकॉर्ड कायम करने वाले इतने बड़े नेता को कोई ‘नाईट गॉर्ड’ कहे, यह बिहार की समस्त जनता का अपमान नहीं तो और क्या है? ऐसे बयानों पर जितनी जल्दी रोक लगे उतना श्रेयस्कर होगा। गठबंधन के लिए और शायद आपके लिए भी।

उल्लेखनीय है कि जदयू नेता का बयान तब आया है कि जब नीतीश कुमार लालू यादव के साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। अब तेजस्वी को अपने मां-बाप के दौर की याद दिलायी जा रही है। पांच महीने पहले बिहार में नीतीश तेजस्वी का नया गठजोड़ बना था।

उसके बाद ये पहला मौका है, जब जदयू के बड़े नेता ने सीधे तेजस्वी यादव को सीधी चेतावनी दी है। सार्वजनकि तौर पर न सिर्फ चेतावनी दी गई है बल्कि जंगलराज की भी याद दिलाई गई है। जाहिर है पांच महीने पुराने गठबंधन में ऑल इज वेल नहीं है। अब देखना होगा कि राजद इसका कैसे और क्या जवाब देता है?

Web Title: Bihar Tejashwi Yadav reminded Jungle Raj JDU and RJD stand firm former minister Sudhakar Singh statement Upendra Kushwaha said control the MLAs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे