लाइव न्यूज़ :

Bihar: तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ाई अपनी सक्रियता, 5 जनवरी से निकलेंगे यात्रा पर

By एस पी सिन्हा | Updated: January 3, 2025 16:56 IST

5 जनवरी से तेजस्वी यादव फिर से यात्रा पर निकलेंगे। इसको लेकर राजद के तरफ से सूचना पत्र जारी कर दिया है। तेजस्वी यादव इस यात्रा के छठे चरण की शुरुआत पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से करेंगे। राजद की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम 5 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे5 जनवरी से तेजस्वी यादव फिर से यात्रा पर निकलेंगेइसको लेकर राजद के तरफ से सूचना पत्र जारी किया गयायह कार्यक्रम 5 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा

पटना: इस साल के अंत तक होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने अभी से ही कमर कस ली है। उन्होंने अभी से ही चुनावी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में 5 जनवरी से तेजस्वी यादव फिर से यात्रा पर निकलेंगे। इसको लेकर राजद के तरफ से सूचना पत्र जारी कर दिया है। तेजस्वी यादव इस यात्रा के छठे चरण की शुरुआत पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से करेंगे। राजद की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम 5 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगा।

तेजस्वी विभिन्न जिलों में जाएंगे और वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं संग पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम संगठन जिला मधुबन में भी होगा। वहीं 7 जनवरी को तेजस्वी कैमूर जाएंगे, जबकि 8 जनवरी को बक्सर का दौरा करेंगे। उसके बाद 11 जनवरी को वे पुलिस जिला बगहा में रहेंगे। फिर 12 जनवरी को पश्चिम चंपारण के बेतिया और 13 जनवरी को गोपालगंज में यात्रा करेंगे। 

बता दें कि राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव द्वारा तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के छठे चरण का पूरा ब्यौरा जारी किया गया है। दरअसल, तेजस्वी यादव इसके पहले भी राज्य के कई जिलों का दौरा कर चुके हैं। इसमें जिला स्तर पर राजद के कार्यकर्ताओं के साथ उनके गृह जिला में जाकर बातचीत करते हैं। विधानसभा चुनाव 2025 को राजद खुद को हर मुकाम पर खुद को मजबूत करने में लगी हुई है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील