लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ, तेज प्रताप यादव फिर बने मंत्री, गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री को घेरा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 16, 2022 12:23 IST

बिहार में आज नीतीश-तेजस्वी सरकार का कैबिनेट विस्तार हो रहा है। राजद से मंत्री बनने वालों में तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। इसी बीच गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के 20 लाख नौकरी देने के वादे पर निशाना साधा है और कहा है कि वह जल्द ही अपने बयान से पलटेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश-तेजस्वी सरकार का कैबिनेट विस्तार आजतेज प्रताप यादव ने ली मंत्री पद की शपथगिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

पटना: बिहार में बदले राजनीतिक परिदृश्य में नीतीश कुमार ने 10 अगस्त को आठवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और तेजस्वी यादव दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने। आज बिहार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। राजभवन में बिहार कैबिनेट के विस्तार में राजद नेता तेज प्रताप यादव और अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

एक साथ 5-5 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। पहली बार में विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता और आफाक आलम ने शपथ ली। शीला मंडल (जेडीयू), चंद्रशेखर (राजद), समीर महासेठ (राजद), सुमित सिंह और सुनील कुमार को राज्‍यपाल भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। मदन सहनी (जदयू), कुमार सर्वजित (राजद), ललित यादव (राजद), संतोष मांझी (हम) और संजय झा (जदयू) को भी मंत्री बनाया गया है।

इससे पहले 15 अगस्त को बिहार के सीएम ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जनता को संबोधित करते हुए  युवाओं को 20 लाख रोजगार देने की घोषणा की थी। अब भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 लाख नौकरियों के वादे पर तंज कसा है। गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार में 10 लाख लोगों को नौकरी देना संभव नहीं है। लेकिन सीएम 20 लाख नौकरी देने का दावा कर हैं। नीतीश कुमार अपने वर्तमान और पिछले बयानों में फंस गए हैं। नीतीश कुमार ने 20 लाख नौकरी देने की घोषणा की लेकिन वह जल्द ही अपने बयान से यू-टर्न लेंगे।"

गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया जिसमें वह कह रहे हैं कि इतनी नौकरियां देना संभव नहीं है। वीडियो शेयर कर गिरिराज सिंह ने कहा, "नीतीश कुमार ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान वीडियो बयान में कहा कि 10 लाख नौकरियां कैसे दी जाएंगी और वे कैसे वेतन देने में कामयाब रहेंगे।"

गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस इस देश में परिवारवाद की जननी है। जबकि नीतीश कुमार की रेस अपने भतीजे से है। सत्ता की चाभी भतीजे के पास है। नीतीश कुमार की शराबबंदी विफल रही है। लोग आजकल जेल से घर पहुंच जा रहे है।" 

बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में रोजगार एक बड़ा मुद्दा था। तब विपक्ष में रहे तेजस्वी ने युवाओं को 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था। अब जब राजद और जदयू फिर से एक साथ आ गए हैं तब नई सरकार पर अपना वादा पूरा करने का दबाव है। इसी के बारे में नीतीश कुमार ने 20 लाख नौकरी और रोजगार देने की बात की थी। नीतीश के वादे पर भाजपा की बिहार इकाई के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में फिलहाल  4.5 लाख पद लंबे समय से खाली हैं, उनका क्या होगा। उन्होंने कहा कि सीएम को पहले इन पदों को भरना चाहिए। 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारतेजस्वी यादवगिरिराज सिंहआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए