लाइव न्यूज़ :

बिहार: कटिहार में टीचर ने बच्चों से साफ कराया शौचालय, मसाज भी, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2019 18:57 IST

वायरल वीडियो में टीचर आराम फरमा रहे हैं और छोटा-सा बच्चा उनका पैर दबा रहा है. इस वीडियो को देखने से ये साफ पता चल रहा है कि बच्चों के प्रति शिक्षक का व्यवहार कैसा होगा?

Open in App

बिहार के कटिहार जिले के बलरामपुर प्रखंड की शरीफनगर पंचायत के पंडौल उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों से शौचालय साफ कराने और शिक्षक के द्वारा मसाज कराने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस आशय से संबंधित एक वीडियो भी इलाके में खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में टीचर आराम फरमा रहे हैं और छोटा-सा बच्चा उनका पैर दबा रहा है. इस वीडियो को देखने से ये साफ पता चल रहा है कि बच्चों के प्रति शिक्षक का व्यवहार कैसा होगा? प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडौल उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक हाली साहब बच्चों से जबरन शौचालय साफ कराते हैं. इतना ही नहीं वह अपना पैर भी स्कूल में पढ़ने के लिए आनेवाले बच्चों से दबवाते हैं. बच्चों को पढ़ाने की बजाय कुर्सी पर शिक्षक नींद लेते हैं.

इस बात की सूचना जब बच्चों के अभिभावकों को मिली तो तुरंत स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में पढ़ाने की बजाय बच्चों को इस तरह के काम कराये जा रहे हैं. इस विषय पर आरोपित शिक्षक से पूछा गया तो उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताया है. वैसे इस वायरल वीडियो के मामले में अभी शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात नहीं हो पाई है, लेकिन जब उक्त शिक्षक से पूछताछ की गई तो उन्होंने पैर दबाने की बात को स्वीकार लिया, वहीं शौचालय साफ करने की बात को नहीं स्वीकारा है.

शिक्षक ने कहा कि शौचालय साफ कराने का उसपर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है. हालांकि इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. दोषी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया