बिहार में बदले सियासी समीकरण के बीच फिर राजनीति में सक्रिए होंगे शरद!, नीतीश और लालू से करेंगे मुलाकात

By एस पी सिन्हा | Published: September 20, 2022 05:54 PM2022-09-20T17:54:58+5:302022-09-20T17:56:16+5:30

शरद यादव सक्रिय राजनीति से लगभग दूर हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वो एकबार फिर से राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं।

bihar Sharad Yadav will again active in politics meet Nitish Kumar and Lalu Prasad bjp jdu rjd congress cpi cpm | बिहार में बदले सियासी समीकरण के बीच फिर राजनीति में सक्रिए होंगे शरद!, नीतीश और लालू से करेंगे मुलाकात

शरद यादव एक वक्‍त लालू यादव के साथ हुआ करते थे। (file photo)

Highlightsबिहार दौरे का मकसद खुद के लिए भी राजनीत‍िक जमीन की तलाश भी हो सकती है।भाजपा के खिलाफ विपक्षी एका पर भी लगे हैं। शरद यादव एक वक्‍त लालू यादव के साथ हुआ करते थे।

पटनाः वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव एकबार फिर से राजनीति में सक्रिय होते दिख रहे हैं। आज मंगलवार को पटना आ गये हैं और पटना में दो दिन रुकेंगे। बुधवार की रात दिल्ली चले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के अलावा दुसरे नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने पिछली दिल्ली यात्रा के समय उनसे मुलाकात की थी। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव भी उनके दिल्ली स्थित आवास पर गए थे। उल्लेखनीय है कि शरद यादव सक्रिय राजनीति से लगभग दूर हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद वो एकबार फिर से राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं।

उनके बिहार दौरे का मकसद खुद के लिए भी राजनीत‍िक जमीन की तलाश भी हो सकती है। वे भाजपा के खिलाफ विपक्षी एका पर भी लगे हैं। शरद यादव एक वक्‍त लालू यादव के साथ हुआ करते थे। लालू से रिश्‍ते खराब होने के बाद वे नीतीश कुमार के साथ चले गए थे।

बाद में वे जदयू से भी अलग हो गए थे। इसके बाद लंबे समय तक उनकी ओर से कोई राजनीतिक हलचल नहीं हुई। बदले हालात में शरद यादव अपने दोनों पुराने दोस्‍तों लालू यादव और नीतीश कुमार के करीब आ गए हैं।

Web Title: bihar Sharad Yadav will again active in politics meet Nitish Kumar and Lalu Prasad bjp jdu rjd congress cpi cpm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे