लाइव न्यूज़ :

बिहार: एससी/एसटी की छात्रवृत्ति के 8800 करोड़ रुपये सड़कें और बांध बनाने में इस्तेमाल, योग्य छात्रों को नहीं मिली छात्रवृत्ति

By विशाल कुमार | Updated: November 1, 2021 09:17 IST

सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नीति आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एससी/एसटी के फंड का अन्य कामों में इस्तेमाल न हो. सीएजी को दिए अपने जवाब में राज्य वित्त विभाग ने कहा है कि एससी/एसटी मदों का स्थानांतरण रोक दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देसीएजी ने 2018-19 की रिपोर्ट में एससीएसपी फंड में हेरफेर पर सवाल उठाए हैं.8800 करोड़ की राशि को सड़कें, बांध, मेडिकल कॉलेज और सरकारी भवन बनाने में खर्च कर दिया.वहीं, छह सालों में बिहार के अधिकतर एससी/एसटी छात्रों को यह छात्रवृत्ति देने से इनकार कर दिया गया.

पटना:बिहार सरकार ने विशेष तौर पर अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए निर्धारित छात्रवृत्ति की 8800 करोड़ की राशि को साल 2018-19 में सड़कें, बांध, मेडिकल कॉलेज और सरकारी भवन बनाने में खर्च कर दिया जबकि इस दौरान उसने अधिकतर योग्य छात्रों को फंड की कमी का हवाला देते हुए छात्रवृत्ति नहीं दी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने साल 2018-19 की बिहार के खर्चों पर जारी अपनी रिपोर्ट में अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) फंड में हेरफेर पर सवाल उठाए हैं.

एससीएसपी फंड में 2076.99 करोड़ रुपये बिजली विभाग, 3081.34 करोड़ रुपये सड़क परियोजनाओं, 1202.23 करोड़ रुपये बांध निर्माण और बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं, 1222.94 करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेजों और 776.06 करोड़ रुपये कृषि विभाग का दफ्तर और अन्य भवनों के निर्माण के लिए स्थानांतरित कर दिया गया.

सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नीति आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एससी/एसटी के फंड का अन्य कामों में इस्तेमाल न हो. सीएजी को दिए अपने जवाब में राज्य वित्त विभाग ने कहा है कि एससी/एसटी मदों का स्थानांतरण रोक दिया गया है.

2021-22 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी कहा था कि एससी/एसटी फंड का अन्य उद्देश्यों के इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.

फंड की कमी का हवाला देते हुए छह सालों से योग्य छात्रों को नहीं दी छात्रवृत्ति

एक तरफ जहां एससीएसपी फंड का स्थानांतरण कर दिया गया तो वहीं पिछले छह सालों में बिहार के अधिकतर एससी/एसटी छात्रों को यह छात्रवृत्ति देने से इनकार कर दिया गया.

दरअसल, एससीएसपी फंड विशेष तौर पर केंद्र द्वारा प्रायोजित इंटरमीडिएट से लेकर मास्टर्स तक के एससी/एसटी छात्रों लिए है. इसका 60 फीसदी फंड केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय देता है. इसके तहत 2.5 लाख से कम पारिवारिक आय वाले एससी/एसटी छात्रों छात्रवृत्ति दी जाती है.

छात्रवृत्ति के मुद्दे पर पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका के जवाब में, सरकार ने कहा है कि छात्रवृत्ति को रोके जाने के पीछे एक कारण धन की कमी थी. इस बीच, राज्य सरकार ने फिर से छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन आमंत्रित करना शुरू कर दिया है.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारCAGछात्रवृत्तिएजुकेशनST
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप