लाइव न्यूज़ :

बिहार में बालू माफियाओं से सांठ-गांठ, अधिकारियों पर शिकंजा, आरा के पूर्व डीएसपी पंकज रावत के कई ठिकानों पर छापेमारी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2021 20:27 IST

पंकज रावत के पटना के श्रीकृष्णापुरी के अलावा दानापुर के नासरीगंज और नालंदा के हिलसा स्थित उनके पैतृक आवास पर छापेमारी आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी किया.

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी पंकज रावत के यहां आय से अधिक 70 फीसदी संपत्ति मिली है.बालू कांड में करीब 40 अ्धिकारियों पर कार्रवाई हुई है.बिहार सरकार के निर्देश पर पहले ही निलंबित किया जा चुका है.

पटनाः बिहार में बालू माफियाओं से सांठ-गांठ के आरोपियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है. ऐसे में आरोपित अधिकारियों की मुश्किलें और बढ़ने लगी है.

 

पिछले दिनों जहां पूर्व डीएसपी तनवीर अहमद के ठिकानों पर छापेमारी की थी, वहीं अब बालू कांड में पहले से ही निलंबित किए गए आरा के पूर्व डीएसपी पंकज रावत के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है. पंकज रावत के पटना के श्रीकृष्णापुरी के अलावा दानापुर के नासरीगंज और नालंदा के हिलसा स्थित उनके पैतृक आवास पर छापेमारी आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी किया है. 

बता दें कि कार्रवाई की जद में अभी तक तीन अधिकारी आ चुके हैं. जिनकी संपत्तियों को खंगाला जा चुका है. छापेमारी दल को कई सबूत मिले हैं. वहीं सर्च वांरट मिलने के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने डीएसपी पंकज कुमार रावत पर शिकंजा कसा है. पंकज रावत के खिलाफ ईओयू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जन करने के मामले पर ये कार्रवाई की है.

आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पंकज रावत के खिलाफ शुक्रवार को आर्थिक अपराध इकाई के थाने में ही आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर केस दर्ज किया था. न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद आज छापेमारी की गई. आर्थिक अपराध इकाई के सूत्रों की मानें तो डीएसपी पंकज रावत के यहां आय से अधिक 70 फीसदी संपत्ति मिली है. जिसका आकलन किया जा रहा है.

निलंबन के बाद पंकज रावत के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चल रही है. ईओयू ने राज्य में बालू के अवैध खनन में संलिप्त पुलिस, खनन, परिवहन और राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका और संलिप्तता को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की थी. विभाग ने बहुत ही गोपनीय तरीके से बालू के अवैध खनन और काले कारोबार में माफियाओं का साथ देने वाले सरकारी कर्मियों को चिन्हित किया था.

उल्लेखनीय है कि बालू कांड में करीब 40 अ्धिकारियों पर कार्रवाई हुई है. इन सभी को बिहार सरकार के निर्देश पर पहले ही निलंबित किया जा चुका है. सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी चल रही है. ये सभी अधिकारी फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई के राडार पर हैं.

अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. ऐसे में यह स्पष्ट कि किसी भी अधिकारी ने अपना काम निष्ठा से नहीं किया बल्कि अपने अधिकार का गलत उपयोग कर बालू माफियाओं के साथ अपना भला किया. बिहार गृह विभाग की ओर से जारी पत्र संख्या 4744 के मुताबिक पटना जिले के पाली डीएसपी तनवीर अहमद, औरंगाबाद जिले के सदर डीएसपी अनूप कुमार, भोजपुर जिले के आरा डीएसपी पंकज रावत और रोहतास जिले में तैनात डिहरी के डीएसपी संजय कुमार को तत्काल पटना स्थित पुलिस हेडक्वार्टर तलब किया गया था.

टॅग्स :पटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील