लाइव न्यूज़ :

बिहार: समस्तीपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की उम्मीदवार की घोषणा, विधानसभा By-Polls के लिए 4 कैंडिडेट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 29, 2019 16:58 IST

कांग्रेस ने बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पार्टी ने बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पार्टी ने बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अशोक कुमार को अपना उम्मीदवार चुना है। वहीं, विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए पार्टी ने सईदा बानू, रीता चौधरी, हरेंद्र मिर्धा और मन्नू देवी को उम्मीदवार बनाया है। 

कांग्रेस ने बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पार्टी ने बिहार, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। 

बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अशोक कुमार को अपना उम्मीदवार चुना है। वहीं, विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए पार्टी ने सईदा बानू, रीता चौधरी, हरेंद्र मिर्धा और मन्नू देवी को उम्मीदवार बनाया है। 

कांग्रेस द्वारा जारी सूचि के अनुसार, पार्टी ने सईदा बानू को बिहार की किशन गंज विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार चुना है। रीता चौधरी को राजस्थान की मंडावा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। राजस्थान की खिंवसार विधानसभा सीट के लिए पार्टी ने हरेंद्र मिर्धा को चुना है और उत्तर प्रदेश की बल्हा विधानसभा सीट से कांग्रेस के लिए मन्नू देवी उपचुनाव लड़ेंगी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने भी अलग-अलग राज्यों की विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों की सूचि जारी की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार की एक लोकसभा सीट और पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस गठबंधन में लड़ेगी। कांग्रेस आलाकमान और राजद नेतृत्व के बीच गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया। गठबंधन के फैसले के मुताबिक, कांग्रेस समस्तीपुर लोकसभा और किशनगंज विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा राजद चार विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। 

बता दें कि समस्तीपुर लोकसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद रामचंद्र पासवान का हाल में निधन होने के कारण खाली हुई थी। वहीं, विधायकों लोकसभा चुनाव में जीतने के कारण यहां की नाथनगर, किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा और बेलहर विधानसभा सीटें खाली हो गई थीं। 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीउपचुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर