लाइव न्यूज़ :

बिहार राजद में हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यालय जाना छोड़ा, सवालों पर भड़के तेजप्रताप यादव, केस करने की धमकी दी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2021 21:35 IST

लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप जगदानंद सिंह को लेकर जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, उससे वे काफी नाराज हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप ने दो दिन पहले प्रदेश कार्यालय में आयोजित छात्र राजद की बैठक को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह को जलील किया था.हिटलर बताते हुए यहां तक कह डाला था कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है.तेजप्रताप के इस बयान के बाद जगदानंद सिंह नाराज चल रहे हैं.

पटनाः राजद में इन दिनों शीतयुद्ध के संकेत मिल रहे हैं. पिछले दिनों तेजप्रताप के पोस्टर से तेजस्वी यादव के गायब होने के बाद अब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पिछले दो दिनों से राजद कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं. जिसके बाद एक बार फिर राजद में खटपट के संकेत मिल रहे हैं.

पिछले दिनों लगातार खबरें सामने आ रही थी कि तेजप्रताप जगदानंद सिंह को लेकर जिस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, उससे वे काफी नाराज हैं. यहां बता दें कि तेजप्रताप ने दो दिन पहले प्रदेश कार्यालय में आयोजित छात्र राजद की बैठक को संबोधित करते हुए जगदानंद सिंह को जलील किया था. उन्हें हिटलर बताते हुए यहां तक कह डाला था कि कुर्सी किसी की बपौती नहीं है.

उन्होंने कहा था की जगदानंद सिंह हिटलर की तरह बात करते हैं. पहले हर समय पार्टी कार्यालय का गेट खुला रहता था, लेकिन जब से पिताजी को विरोधियों ने फंसाया है. उसके बाद अब गेट बंद रहता है. उन्होंने यह भी कहा था की कुर्सी किसी की बपौती नहीं होती है. सबको छोड़ने पड़ती है. कुर्सी किसी की नहीं होती है, कब किसकी कुर्सी चली जाए कोई ठिकाना नहीं होता है.

हम स्वास्थ्य मंत्री थे, हमारी भी कुर्सी गई थी. बताया जा रहा है की तेजप्रताप के इस बयान के बाद जगदानंद सिंह नाराज चल रहे हैं. जब इस सवाल को तेजप्रताप से पूछा गया तो वे मीडियाकर्मियों पर ही भडक गए. आज जब वह राजद कार्यालय से बाहर निकल रहे थे तो इसी दौरान मीडिया ने उनसे सवाल किया.

इसके बाद उन्होंने पहले तो मीडिया से पूछा कि आप भाजपा के आदमी हैं या आरएसएस के? इसके बाद ही उन्होंने जगदानंद सिंह की नाराजगी की गलत खबर चलाने की बात कह कर मीडिया वालों पर ही केस दर्ज किये जाने की धमकी दे डाली.

उन्होंने कहा कि वह मीडिया पर ही केस करेंगे जगदा बाबू के नाराजगी की झूठी खबर चलाई जा रही है. तेजप्रताप ने कहा कि अब आप लोग के ऊपर ही पीआईएल होगा. हालांकि, तेजप्रताप खुद यह नहीं समझ पाए कि पीआईएल का मतलब जनहित याचिका होता है और इस मामले में जनहित याचिका कैसे दर्ज की जा सकती है?

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवपटनाराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल