बिहार: पुलिस पर गोली चलाने वाले राजद नेता वीरन यादव को राजद दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

By एस पी सिन्हा | Published: June 10, 2024 05:33 PM2024-06-10T17:33:03+5:302024-06-10T17:33:57+5:30

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि वीरमणी उर्फ वीरन यादव, पूर्व प्रत्याशी, बिहार विधान परिषद जिला नालंदा को दल के नीतियों के खिलाफ अवैध बालू खनन एवं पुलिस पर गोली चलाने के कारण दल के प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

Bihar: RJD shows expulsion to RJD leader Veeran Yadav who fired at police | बिहार: पुलिस पर गोली चलाने वाले राजद नेता वीरन यादव को राजद दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

बिहार: पुलिस पर गोली चलाने वाले राजद नेता वीरन यादव को राजद दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Highlightsराजद नेता पर अवैध तरीके से बालू खनन और पुलिस पर किए गए हमले को लेकर यह कार्रवाई की गई हैपुलिस ने 51 लोगों को नामजद और आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज किया हैबीते शुक्रवार यानी 7 जून की रात बिहार थाना पुलिस और खनन विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी

पटना: अवैध बालू खनन एवं पुलिस पर गोली चलाने के कारण राजद ने पार्टी के एक दागी नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राजद के टिकट पर विधान परिषद का चुनाव लड़ने वाले नेता वीरन यादव को राजद ने पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा कि वीरमणी उर्फ वीरन यादव, पूर्व प्रत्याशी, बिहार विधान परिषद जिला नालंदा को दल के नीतियों के खिलाफ अवैध बालू खनन एवं पुलिस पर गोली चलाने के कारण दल के प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

दरअसल, रविवार की रात पुलिस ने वीरन यादव को गिरफ्तार किया था। राजद नेता पर अवैध तरीके से बालू खनन और पुलिस पर किए गए हमले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 51 लोगों को नामजद और आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार बीते शुक्रवार यानी 7 जून की रात बिहार थाना पुलिस और खनन विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान हमला हुआ था। शुक्रवार की रात नकटपुरा एवं गोइठवा नदी से अवैध तरीके से बालू एवं मिट्टी खनन को रोकने के लिए नदी के रास्ते की घेराबंदी कर टीम छापेमारी करने गई थी। 

इस दौरान बड़े संख्या में पुलिस भी मौजूद थी। पुलिस ने भाग रहे पांच धंधेबाजों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया था। 11 ट्रैक्टर, एक जेसीबी और तीन बाइक को जब्त किया गया था। वहीं जैसे ही धंधेबाजों के सहयोगियों को छापेमारी की जानकारी हुई तो वे लोग मौके पर पहुंचे और फायरिंग करने लगे। पथराव कर दिया।

पुलिस किसी तरह जान बचाकर मौके से भागी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए धंधेबाजों से थाने में जब पूछताछ की तो कई लोगों का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने 51 लोगों को नामजद और आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उल्लेखनीय है कि राजद नेताओं पर अवैध धंधा, गुंडागर्दी सहित कई तरह के आरोप लगते रहे हैं।

Web Title: Bihar: RJD shows expulsion to RJD leader Veeran Yadav who fired at police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे