बिहार: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, जदयू-राजद में पैदा हो सकती है खटास

By एस पी सिन्हा | Published: October 17, 2023 03:53 PM2023-10-17T15:53:27+5:302023-10-17T15:57:48+5:30

राजद के विधान पार्षद और लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह सोशल मीडिया पर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए पोस्ट लिख रहे हैं।

Bihar: RJD MLC Sunil Singh takes a jibe at Chief Minister Nitish Kumar, sourness may arise between JDU-RJD | बिहार: राजद एमएलसी सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कसा तंज, जदयू-राजद में पैदा हो सकती है खटास

फाइल फोटो

Highlightsलालू परिवार के करीबी सुनील सिंह सोशल मीडिया पर लगातार नीतीश कुमार को बना रहे हैं निशानाहालांकि वो अपनी सोशल पोस्ट में सीधे तौर पर नीतीश का नाम नहीं लेते हैं, लेकिन इशारा उन्हीं की ओर होता हैराजद नेता सुनील सिंह ने इशारों में किया आनंद मोहन और नीतीश कुमार पर हमला

पटना: बिहार में राजद के विधान पार्षद और लालू परिवार के करीबी सुनील सिंह सोशल मीडिया पर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए पोस्ट लिख रहे हैं। हालांकि पोस्ट में वह नीतीश कुमार का नाम नहीं लेते हैं, लेकिन उनके निशाना साधने के अंदाज से बात खुलकर सामने आ ही जाती है।

एक बार फिर पोस्ट कर सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिना नाम लिए बगैर चुटकी ले ली है तो जदयू ने भी करारा हमला करना शुरु कर दिया है। सुनील सिंह ने अपने ताजा पोस्ट में लिखा है कि महागठबंधन के उत्कृष्ट अव्वल एवं वर्ष 2023 में संसद रत्न से पुरस्कृत राज्यसभा के सांसद का गोइठा के राख से जीभ खींचने वाले भाई साहब के पैतृक गांव में उनके मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से जो साहब जी हैं न वो जाने वाले हैं।

सुनील सिंह ने आगे लिखा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है बूझो तो जाने! कभी नीम-नीम कभी कभी शहद-शहद, कभी कभी नरम-नरम कभी सख्त-सख्त।

बता दें कि बिहार की सियासत में इस बात की चर्चा जोरों पर चल रही है कि बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन जदयू का दामन थाम सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद और उनके छोटे बेटे अंशुमान राज जल्द ही जदयू में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि इसकी कोई अभी का आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आनंद मोहन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजदीकियों की चर्चा तेज है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ठाकुर वाले विवाद पर राजद विधायक चेतन आनंद ने अपनी पार्टी के नेता मनोज झा के बयान के खिलाफ प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, इस विवाद पर आनंद मोहन ने भी कहा था कि मैं होता तो जुबान खींच लेता और उसके कुछ दिन बाद ही आनंद मोहन मुख्यमंत्री आवास में जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे।

लेकिन अब एक नया चर्चा जोरों पर है कि नीतीश कुमार आनंद मोहन के गांव सहरसा के पंचगछिया में जाने वाले हैं। सुनील सिंह के पोस्ट पर अभी तक खामोश रहने वाली जदयू ने सुनील सिंह पर करारा हमला करना शुरू कर दिया है।

सुनील सिंह के पोस्ट पर पलटवार करते हुए जदयू के प्रदेश महासचिव निखिल मंडल ने सोशल मीडिया पर सुनील सिंह को ’अगलगौना’ बताया है। मंडल ने सुनील सिंह का नाम लिए बिना बिस्कोमान टावर की फोटो लगाते हुए लिखा है कि “जितना बड़ा टावर है, उससे भी बड़ा यहां एक अगलगौना रहता है.... बूझो तो जानें...??

Web Title: Bihar: RJD MLC Sunil Singh takes a jibe at Chief Minister Nitish Kumar, sourness may arise between JDU-RJD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे