लाइव न्यूज़ :

हिंदुस्तान रहने लायक नहीं, बच्चों को विदेश में बस जाने की दी सलाह, राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी ने कहा-अगर नागरिकता भी मिलता है तो ले लो

By एस पी सिन्हा | Updated: December 22, 2022 16:44 IST

बिहारः अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जेपी आंदोलन से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की। एक बेटा हार्वर्ड में पढ़ता है, बेटी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पास आउट है। 

Open in App
ठळक मुद्देसात बार बिहार विधानसभा के सदस्य और मंत्री भी रहे हैं। दरभंगा जिले से आने वाले सिद्दीकी लालू और राबड़ी सरकार में मंत्री रहे।लालू यादव के सबसे करीबी नेताओं में जाने जाते हैं।

पटनाः बिहार में राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि देश(भारत) में रहने लायक माहौल नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत में अब ऐसा दौर आ गया है कि हम अपने बच्चों को यह कहने के लिए मजबूर हैं कि वे विदेश में ही रह जाएं।

अब उनके बच्चों के लिए हिंदुस्तान रहने लायक नहीं है। यहां ऐसा माहौल नहीं रह गया है कि उनके बच्चे रह सकें। उन्होंने कहा कि मेरा एक बेटा हार्वर्ड में पढ़ता है, बेटी लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पास आउट है। सिद्दीकी ने कहा कि जो देश का माहौल है, हमने कहा अपने बेटा बेटी को नौकरी कर लो वहीं, अगर नागरिकता भी मिलता है तो ले लो।

अब इंडिया में माहौल नहीं रह गया कि तुम लोग झेल पाओगे या नहीं झेल पाओगे। आप समझ सकते हैं कि कितनी तकलीफ से आदमी ये बात अपने बाल-बच्चों कहेगा कि अपनी मातृभूमि को छोड़ दो। ये दौर आ गया है। उल्लेखनीय है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जेपी आंदोलन से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।

वे सात बार बिहार विधानसभा के सदस्य और मंत्री भी रहे हैं। दरभंगा जिले से आने वाले सिद्दीकी लालू और राबड़ी सरकार में मंत्री रहे। साथ ही लालू यादव के सबसे करीबी नेताओं में जाने जाते हैं। वे राजद के अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में देखे जाते हैं। लेकिन अब उन्होंने देश के माहौल को लेकर बड़ा सवाल किया है। यहां तक कि अपने बेटे-बेटी को लिए भारत को रहने लायक माहौल वाला देश नहीं बताया।

इसके पहले भारत में डर लगने वाले बयान का कारण फिल्म अभिनेता आमिर खान आलोचनाओं में घिर चुके हैं। 2015 में आमिर खान ने देश में कथित तौर पर बढ़ रहे इन्टॉलरेंस यानी असहिष्णुता के मुद्दे पर कहा था कि अपने बच्चे को लेकर पहली बार मुझे देश में डर लग रहा है। इतना ही नहीं आमिर ने देश छोड़ने की बात भी कही थी। अब उनके बयान की तरह ही राजद नेता ने भी अपने बच्चों के रहने के लिए भारत में माहौल नहीं होने की बात कही है। 

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं