लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव को सृष्टि निर्माता भगवान ब्रह्मा के रूप में दिखाया, कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 3, 2022 19:47 IST

लालू प्रसाद यादव को ब्रह्मा, विष्णु महेश के साथ-साथ कई भगवानों के रूप में सारे विपक्षी पार्टियों के नेता दिखाए गए हैं। इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के दाहिने तरफ जहां राहुल गांधी हैं। वहीं बाएं तरफ सोनिया गांधी को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसारथी के रूप में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दिखाया गया है।राजद कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के दाहिने तरफ जहां राहुल गांधी हैं।

पटनाः बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद से सत्ताधारी दलों और भाजपा के बीच बयानबाजी का दौरे जारी है। इसबीच अब राजद ने पोस्टरवार भी शुरू कर दिया है। राजद ने एक नया पोस्टर जारी किया है।

पोस्टर में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सृष्टि निर्माता भगवान ब्रह्मा के रूप में दिखाया गया है और भगवान विष्णु महेश के साथ-साथ कई भगवानों के रूप में सारे विपक्षी पार्टियों के नेताओं को दिखाया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अर्जुन और उनके सारथी के रूप में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दिखाया गया है।

राजद कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं द्वारा एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लालू प्रसाद यादव को ब्रह्मा, विष्णु महेश के साथ-साथ कई भगवानों के रूप में सारे विपक्षी पार्टियों के नेता दिखाए गए हैं। इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के दाहिने तरफ जहां राहुल गांधी हैं। वहीं बाएं तरफ सोनिया गांधी को दिखाया गया है।

राजद के इस पोस्टर में बिहार और देशवासियों को दीपावली, छठ और नए साल की शुभकामना दी गई है। साथ ही लिखा है “आ अब 2024 में सीधे हस्तिनापुर (नई दिल्ली ) पर चढ़ाई बा।” इस पोस्टर के नीचे में एक तस्वीर बनी है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाथ में तीर धनुष लिए रथ पर बैठे हुए दिखाया गया है, जबकि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रथ को चलाते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में लालटेन है।

एक स्लोगन भी लिखा हुआ है कि वर्ष 2024 का जो मिशन है उस पर आगे बढ़ो पार्थ। साथ ही इस पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तस्वीर लगी है और उसके नीचे लिखा हुआ है कि किसी की नहीं सुनने वाला सिर्फ अपनी मन की बात करने वाला अहंकार का प्रतीक। वहीं गृह मंत्री अमित शाह की भी तस्वीर के नीचे लिखा है इंसान को इंसान से लड़ाने वाला अधर्म का प्रतीक। 

राजद के इस पोस्टर में तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश के सपा नेता अखिलेश सिंह यादव, शरद पवार के साथ-साथ तमाम विपक्षी दल के नेता हैं। पोस्टर में सबको एक साथ दिखाया गया है।

पोस्टर के जरिए यह कहने का प्रयास किया गया है कि लालू यादव पूरे देश में विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं और इस बार महागठबंधन पूरे देश में बनेगा। वह कहीं न कहीं वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार को कड़ी टक्कर देगा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट