लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बढ़ी मुश्किलें, चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में सुनवाई पूरी, 15 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा, जाना पड़ सकता है जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: February 14, 2022 18:54 IST

लालू प्रसाद यादव समेत 110 आरोपियों पर फैसला सुनाया जाएगा. ऐसे में यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर जेल जाना पड़ सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देचारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) में 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है.डोरंडा कोषागार मामले में आखिरी आरोपी डॉ शैलेश कुमार द्वारा मामले पर अंतिम बहस पूरी कर ली गई. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 फरवरी मुकर्रर की है.

पटनाः बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें एकबार फिर से बढ़ सकती है. चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में आज बहस पूरी हो गई. सीबीआई की विशेष अदालत अब इस मामले में 15 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगी.

आज बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 110 आरोपियों पर फैसला सुनाया जाएगा. ऐसे में यह कयास लगाये जाने लगे हैं कि लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर जेल जाना पड़ सकता है.

इस मामले के आरोपियों में लालू प्रसाद यादव, ध्रुव भगत, जगदीश शर्मा, डॉ.आर.के.शर्मा, 5 आईएएस अधिकारी, 30 वेटनरी डॉक्टर, 6 एकाउंटेंट और 56 आपूर्तिकर्ता शामिल हैं. चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले (आरसी 47ए/96) में 139 करोड़ की अवैध निकासी से जुड़ा है.

सीबीआई की विशेष अदालत ने डोरंडा कोषागार मामले में आखिरी आरोपी डॉ शैलेश कुमार द्वारा मामले पर अंतिम बहस पूरी कर ली गई. अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 15 फरवरी मुकर्रर की है. उसी दिन लालू यादव सहित अन्य आरोपियों को लेकर अदालत का फैसला आ सकता है. 

इसके पूर्व सीबीआइ के विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि लालू प्रसाद यादव समेत मुकदमे का सामना करे रहे आरोपितों को अब उपस्थिति दर्ज करानी होगी. बता दें कि लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली में चल रहा है. वे पिछले कुछ महीने से उपचार के नाम पर बाहर हैं.

लालू यादव को 1996 में चारा घोटाले के कारण ही बिहार के मुख्यमंत्री पद को छोडना पड़ा था. इसके बाद उन्हें जेल जाना पडा था. चारा घोटाला के चार मामलों में उन्हें पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है. इन मामलों में उन्हें जेल में सजा भी काटनी पड़ी है. तत्काल वह जमानत पर बाहर आ गये हैं. वे चुनाव लड़ने से भी अयोग्य करार दिए जा चुके हैं.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारपटनाझारखंडआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील