लाइव न्यूज़ :

विपक्ष पर ईडी और सीबीआई की एकतरफा कार्रवाई, राजू दानवीर ने केंद्र सरकार पर किया हमला, बेरोजगारी और महंगाई पर कोई काम नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2022 19:31 IST

भाजपा इन दिनों देश में ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल सिर्फ विपक्ष को खत्म करने के लिए कर रही है, जबकि उनके अपने कई मंत्री और नेताओं ने भी भ्रष्टचार से सम्पत्ति बनाई है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी और महंगाई बड़ी समस्या है।बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है।

नालंदाः केंद्र में मोदी सरकार पर हमला जारी है। विपक्ष ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर चोट जरुरी है, लेकिन यह एकतरफा नहीं होना चाहिए। भाजपा इन दिनों देश में ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल सिर्फ विपक्ष को खत्म करने के लिए कर रही है, जबकि उनके अपने कई मंत्री और नेताओं ने भी भ्रष्टचार से सम्पत्ति बनाई है, उस पर वह कुछ नहीं कर रही है।

आज देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी और महंगाई बड़ी समस्या है। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है, लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है. यही वजह है कि केंद्र की सरकार हर वो काम करती है, जिससे मुख्य मुद्दे विलुप्त हो रहे हैं और जनता के बीच त्राहिमाम की स्थिति है।

दानवीर ने कहा कि मोदी सरकार, जब सबका साथ सबका विकास की बात करती है, तो ईडी और सीबीआई से जाँच भी निष्पक्षता से सबों का होना चाहिए, लेकिन उनकी मंशा न सिर्फ विपक्ष को खत्म करने की है, बल्कि महंगाई, बेरोजगारी, सुरक्षा जैसे मुद्दों से सबका ध्यान भटकाने की भी है।

दानवीर ने कहा कि हमारे नेता पप्पू यादव जी ने बार-बार कहा है कि देश के सभी नेताओं और अधिकारियों की सम्पत्ति की जाँच निष्पक्षता से हो, ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो जाए। वरना विपक्ष को निशाने पर लेकर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई से गलत परम्परा की शुरुआत होगी, यह हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं होगा। इस मौके पर पार्टी के सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टॅग्स :बिहारपटनानरेंद्र मोदीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं