लाइव न्यूज़ :

बिहार बारिश और वज्रपातः आकाशीय बिजली गिरने से गई 9 लोगों की जान, बेगूसराय में सबसे अधिक 5 की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: April 9, 2025 16:57 IST

Bihar rain and lightning:  मौसम विभाग के अनुसार सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई, समस्तीपुर में तेज बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देरुद्रपुर थाना क्षेत्र के अलपुरा गांव में पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। फसल देखकर लौट रहे किसान ठनका के चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है।गेहूं की फसल को ढकने खेत गई थीं जब उन पर आकाशीय बिजली गिरी।

पटनाः बिहार में मौसम के अचानक बदल जाने से कई जिलों में बारिश और वज्रपात हुआ है। वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से विभिन्न जिलों में नौ लोगों की मौत हो गई है। इसमें बेगूसराय, मधुबनी, दरभंगा और नवादा जिला शामिल हैं। बेगूसराय जिले में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत ह गई। बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भगतपुर पंचायत में एक व्यक्ति की जान चली गई और उसकी पत्नी घायल हो गईं। वहीं, साहेबपुरकमाल के सनहा नवटोलिया की एक अधेड़ महिला इंदिरा देवी की भी आकाशीय बिजली से मौत की सूचना है। जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोला बहियार में फसल देखकर लौट रहे एक किसान ठनका के चपेट में आकर उसकी मौत हो गई है। वहीं, मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र के पिपरौलिया पंचायत में एक  दुर्गा देवी अपनी गेहूं की फसल को ढकने खेत गई थीं जब उन पर आकाशीय बिजली गिरी। तो रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अलपुरा गांव में एक पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वे भी गेहूं के बोझ को ढकने गए थे जब अचानक ठनका गिर गया।

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो कटैया गांव में 68 वर्षीय जवाहर चौपाल खेत से गेहूं समेटते समय वज्रपात की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मिल्की गांव में एक दो मंजिला मकान पर बिजली गिरी, जिससे चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक ऐसी स्थितियां बनी रह सकती हैं, जिससे किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए सतर्क रहना होगा। वहीं सहरसा जिले में अचानक हुई भारी वर्षा ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया। आसमान में गरजती बिजली और तेज बारिश ने आम जनजीवन को ठप कर दिया है।

आसमानी बिजली की रफ्तार पानी से भी तेज रही शहर के सुनिन्दाबाद में तार के पेड़ पर बिजली (ठनका) गिरा जिससे आग लग गई। बिहार के विभिन्न हिस्सों में वज्रपात की संभावना है। मौसम  विभाग ने कहा कि बिजली कड़कते समय लोग खुले स्थानों पर ना जाएं, खासकर खुले मैदानों या ऊंचे स्थानों पर जहां बिजली गिरने का खतरा अधिक हो सकता है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई, समस्तीपुर में तेज बारिश के साथ वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप