लाइव न्यूज़ :

Bihar: राहुल गांधी का नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के भतीजे के साथ फोटो हो रहा है वायरल, गरमायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: June 19, 2025 16:54 IST

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले नालंदा के राजगीर में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की थी।

Open in App

पटना: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55वें जन्मदिन के दौरान बिहार के नालंदा जिले में उनको लेकर एक नया विवाद सामने आया गया है। जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। दरअसल, एक तस्वीर सामने आया है, जिसमें राहुल गांधी कथित तौर पर नीट पेपर लीक कांड के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के भतीजे के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले नालंदा के राजगीर में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की थी। कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें राहुल गांधी एक युवक के साथ दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह युवक संजीव मुखिया का भतीजा है, जो नीट पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी है। संजीव मुखिया, नालंदा का निवासी, पिछले 20 सालों से परीक्षा धोखाधड़ी के मामलों में कथित तौर पर संलिप्त रहा है। उसका बेटा भी बीपीएससी पेपर लीक मामले में जेल में है। 

बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार जो कि बीपीएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामला में आरोपी है, उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अभी वह जेल से बाहर है। बताया जाता है कि प्रदीप कुमार संजीव मुखिया का भतीजा है और वह संजीव मुखिया के बेटा डॉ शिव के साथ रहता है। फिलहाल प्रदीप कुमार के साथ राहुल गांधी की तस्वीर वायरल होने के बाद कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। 

उधर, तस्वीर के वायरल होते ही भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का पेपर लीक माफियाओं से संबंध है, जो शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। राहुल गांधी नीट जैसे महत्वपूर्ण परीक्षा में धोखाधड़ी करने वालों के साथ खड़े हैं। 

वहीं, दूसरी ओर, कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा कि तस्वीर में दिख रहे युवक का संजीव मुखिया से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की साजिश है, जो राहुल गांधी की छवि को बदनाम करने के लिए झूठ फैला रही है। राहुल जी का उस कार्यक्रम में कई लोगों से मिलना स्वाभाविक था। कांग्रेस की ओर से यह भी कहा गया कि तस्वीर को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल