लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने की संभावना

By भाषा | Updated: April 22, 2018 13:11 IST

बिहार विधानपरिषद के नियम के अनुसार सदन में दूसरे सबसे बडे दल का दावा करने वाली पार्टी के किसी भी सदस्य को प्रतिपक्ष के नेता का दर्जा दिए जाने के लिए उक्त दल का कम से कम 10 सदस्य होना आवश्यक है।

Open in App

पटना, 21 अप्रैलः बिहार विधानपरिषद की 11 सीटों के लिए हाल में संपन्न द्विवार्षिक चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित सभी दलों के प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के बाद विधानपरिषद में राजद के सदस्यों की संख्या 9 हो गई है और राबड़ी को अब सदन में प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने की संभावना प्रबल हो गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित सदस्य रामचंद्र पूर्वें ने बताया कि अगले माह नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथग्रहण के बाद उनकी पार्टी की ओर से इस आशय का एक प्रस्ताव बिहार विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति को भेजा जाएगा।

बिहार विधानपरिषद के नियम के अनुसार सदन में दूसरे सबसे बडे दल का दावा करने वाली पार्टी के किसी भी सदस्य को प्रतिपक्ष के नेता का दर्जा दिए जाने के लिए उक्त दल का कम से कम 10 सदस्य होना आवश्यक है। बहरहाल, इससे पहले नौ सदस्य होने पर राजद नेता गुलाम गौस को प्रतिपक्ष के नेता का दर्जा दिया जा चुका है। ऐसे संकेत हैं कि राजद विधानपरिषद में अपने सदस्यों की संख्या 10 करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) का पार्टी में विलय कराने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है। मांझी के बेटे संतोष मांझी विधानपरिषद में चुने गए हैं।

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता के तौर पर सदन के सबसे बडे दूसरे दल से किसी अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य को प्रतिपक्ष के नेता का दर्जा दिये जाने की एक परिपाटी रही है। विधानपरिषद में राजद के दो मुस्लिम सदस्य हैं, मोहम्मद कमर आलम और खुर्शीद मोहसिन। बिहार विधानपरिषद के कार्यकारी सभापति मोहम्मद हारून रशीद ने बताया कि शपथग्रहण के बाद राजद की ओर से राजद के किसी सदस्य को सदन में प्रतिपक्ष के नेता के तौर दर्जा देने का कोई प्रस्ताव आएगा तब उस समय उसपर विचार कर वह कोई निर्णय करेंगे।

बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी का कार्यकाल 6 मई को पूरा होगा। तब वह फिर से इस सदन के सदस्य के तौर पर शपथ लेंगी। बिहार विधानपरिषद में अभी राजद की तरफ से राबडी को मिला कर कुल आठ सदस्य हैं। अभी तक प्रतिपक्ष के नेता का पद रिक्त था। उल्लेखनीय है कि 75 सदस्यीय बिहार विधान परिषद में नवनिर्वाचित हुए 11 सदस्यों के साथ जदयू के 32, भाजपा के 22, राजद के 9, कांग्रेस के 3, भाकपा एवं लोजपा के दो—दो, हम सेक्युलर एवं रालोसपा के एक—एक तथा 3 निर्दलीय सदस्य हैं।

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर