लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रशांत किशोर का उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर व्यंग्य, बोले- "ज्ञान नहीं है किसी भी विषय का"

By एस पी सिन्हा | Updated: April 20, 2023 18:42 IST

बिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि राजद से ज्यादा अपराध करने वाले अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में जनसुराज यात्रा निकाल रहे पीके ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर किया सीधा हमला राजद से ज्यादा अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं हैं, तेजस्वी को कोई ज्ञान नहीं हैतेजस्वी यादव को न तो ठीक से इंग्लिश आती है और न ही भोजपुरी बोलनी आती है

पटना: बिहार में जनसुराज यात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा है कि राजद से ज्यादा अपराध करने वाले अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं हैं। दरअसल तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान नहीं है। वैशाली में एक सभा को संबोधित करते हुए पीके ने राजद और तेजस्वी के साथ ही शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेवकूफी और अहंकार के करना आज सैकड़ों लोग जहरीली शराब के कारण मौत के शिकार हो रहे हैं। तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए पीके ने कहा कि बिहार के लोगों को मूर्ख समझा जाता है, लेकिन क्या तेजस्वी यादव मुझसे अच्छा इंग्लिश, फ्रेंच बोल सकते हैं? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव हमसे अच्छा भोजपुरी बोलेंगे क्या? लेकिन, तेजस्वी को न इंग्लिश आती है और न ही ठीक से भोजपुरी बोलनी आती है। उन्होंने जीवन में कुछ पढ़ा नहीं है और किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है।

पीके ने कहा कि जब जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि भाजपा को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मुर्ख बनाते हैं। आप कहते हैं कि शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय जनगणना करवा रहे हैं। ये काम करते नहीं है बस नए नए मुद्दों पर अपनी बात रख कर बहानेबाजी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब माफिया और बालू माफिया कौन लोग हैं? ये सब जानते हैं ये सभी एक दल के लोग हैं, जो बिहार में बालू माफिया का काम कर रहे हैं। क्या किसी को इसके बारे में मालूम नहीं है? इसके बाद तेजस्वी कहते हैं कि हमको अपराध और अपराधियों से कोई लगाव नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि इस देश में राजद से ज्यादा अपराध करने वाले और अपराधी लोग देश की किसी पार्टी में नहीं हैं। जातीय जनगणना के सवाल पर पीके ए कहा कि मैंने पहले ही दिन से कहा है कि किसी भी तरह की जनगणना या सर्वे से ऐसी कोई भी जानकारी, जिससे सरकार के पास समाज के बारे में बेहतर जानकारियां आएं, उसको हो जाना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार आज देश में सबसे गरीब राज्य है, इसकी जनगणना तो पहले ही हो गई है तो इसमें क्यों सुधार नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो जनगणना 2011 में हुई है, उस आंकड़े को जारी किया जाना चाहिए, उसमें कोई कमी है तो उस पर चर्चा होनी चाहिए। उसके बाद से नीतीश कुमार भाजपा के साथ सरकार में भी रहे, लेकिन उन्होंने उन आंकड़ों को जारी नहीं किया।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के जो मुद्दे हैं उन पर नीतीश कुमार काम नहीं कर रहे हैं। बिहार में बच्चों के पढ़ने के लिए व्यवस्था नहीं है, उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नीतीश कुमार की बेवकूफी और अहंकार की वजह से आज सैकड़ों लोग जहरीली शराब पीने की वजह से मौत के शिकार रहे हैं।

टॅग्स :प्रशांत किशोरतेजस्वी यादवनीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम