लाइव न्यूज़ :

'मुझे सड़क पर चलने का ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना', प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा-छठ पर्व की तपस्या के जैसा है पदयात्रा

By आजाद खान | Updated: January 8, 2023 12:54 IST

पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को बड़ा लोग बताया है और कहा है, वे "बड़े लोग हैं (वे बड़े लोग हैं)। उनकी तुलना में, मैं कुछ भी नहीं हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रशांत किशोर ने निशाना साधा है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि उन्हें सड़क पर चलने को लेकर ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना है। यही नहीं प्रशांत किशोर ने यह भी कहा है कि वे बिना रूके और कोई ब्रेक लिए हुए अक्टूबर से यात्रा कर रहे है।

पटना: चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी और उनकी यात्रा पर तंज कसा है। अपनी पदयात्रा पर चल रहे प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए राहुल गांधी और उनकी यात्रा को लेकर टिप्पणी की है और कहा है कि 'मुझे ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना' है। 

यही नहीं राहुल गांधी पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा है कि वे बड़े लोग है और वे उनकी तुलना नहीं कर सकते है। प्रशांत किशोर ने अपनी यात्रा को लेकर यह भी कहा कि वे छठ की पूजा की तरह अपनी यात्रा को कर रहे है जो बिना रूके-ठहरे लगातार अपनी यात्रा किए जा रहे है। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी हरियाणा में है।

प्रशांत किशोर ने क्या कहा 

आईपैक के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उनकी यात्रा पर बयान दिया है। अपनी पदयात्रा पर पत्रकारों से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा है कि "बड़े लोग हैं (वे बड़े लोग हैं)। उनकी तुलना में, मैं कुछ भी नहीं हूं।" 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, "राहुल गांधी 3,500 किलोमीटर लंबी यात्रा पर हैं। मेरे लिए किलोमीटर मायने नहीं रखते। मैं अक्टूबर से बिना रुके चल रहा हूं, लेकिन मैं इसे अपनी शारीरिक फिटनेस के सबूत के रूप में नहीं दिखाना चाहता।" 

मुझे ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना- प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर ने भारत जोड़ा यात्रा के जरिए राहुल गांधी पर तंज कसा है और कहा है कि "सड़क पर चलने का मुझे ओलंपिक रिकॉर्ड नहीं बनाना है, न ही मुझे यह दिखाना है कि मैं कितना 'फिट' हूं। मुझे जनता की समस्या को समझना है, इसलिए मेरी यात्रा की उनसे कोई तुलना ही नहीं है।"

उन्होंने पदयात्रा को छठ पूजा की तपस्या की तरह बताया है और कहा है, "यह छठ की तपस्या की तरह है। एक पानी का घूंट ले सकते हैं, लेकिन सच्चे भक्त इस तरह का समझौता नहीं करते हैं और 36 घंटे का भीषण उपवास पूरा करते हैं। नए साल पर मैंने न तो ब्रेक लिया और न मैं घर गया, ये मेरे लिए नहीं है।''

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारभारत जोड़ो यात्राराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप