लाइव न्यूज़ :

आनेवाले समय में यह कोई गारंटी नहीं ले सकता है नीतीश कुमार फिर नहीं पलटेंगे, प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2022 21:00 IST

बिहारः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुरू होने वाले समाज सुधार यात्रा पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा की नीतीश कुमार अपने सभी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे चुनावी मौसम के अलावा भी जमीन पर आने के लिए विवश होना पर रहा है।नीतीश कुमार पटना से बाहर हेलीकॉप्टर और गाड़ियों के माध्यम से यात्रा पर निकल रहे हैं।नौकरी 10 लाख युवकों को देना होता तो बीटीईटी-सीटीईटी पास किए शिक्षकों को नौकरी एक कलम से हीं दे दी होती।

पटनाः बिहार में जन सुराज पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने एक बार फिर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शुरू होने वाले समाज सुधार यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा की नीतीश कुमार अपने सभी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से करते हैं।

 

लेकिन इससे किसी का भला नही होता है। पीके ने कहा कि आनेवाले समय में यह कोई गारंटी नहीं ले सकता है कि नीतीश कुमार फिर नहीं पलटेंगे। संवाददाता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे जन सुराज पदयात्रा पर चलने से बिहार के नेताओं पर एक दबाव बना है। नेताओं को कम से कम चुनावी मौसम के अलावा भी जमीन पर आने के लिए विवश होना पर रहा है।

नीतीश कुमार पटना से बाहर हेलीकॉप्टर और गाड़ियों के माध्यम से यात्रा पर निकल रहे हैं। उनका यह कदम स्वागत योग्य है। पीके ने तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरी वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा की अगर नौकरी देने का नियत होता तो एक झटके में बीटीईटी और सीटीईटी नौकरी दे दिए होते, न की उन्हे डाक बंगला चौराहे पर दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कराते।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी के नियत में खोट है। अगर नौकरी 10 लाख युवकों को देना होता तो बीटीईटी-सीटीईटी पास किए शिक्षकों को नौकरी एक कलम से हीं दे दी होती। झूठे वादे करना लोगों को बरगलाना, भ्रम में रखना इनकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली में भाजपा के साथ और बिहार में महागठबंधन के साथ हैं और वो बिहार में भी फिर से पलटेंगे।

पीके ने कहा कि वो (नीतीश कुमार) बिहार में महागठबंधन में हैं और भाजपा के साथ दिल्ली राज्यसभा में उनके लोग बैठकर कानून बनवा रहे हैं। दरअसल, पीके का निशाना राज्यसभा में उपाध्यक्ष पद पर काबिज हरिवंश की ओर था। उन्होंने कहा कि मैं महागठबंधन की मदद इसलिए नहीं कर रहा हूं क्योंकि मुझे पूर्ण विश्वास है कि नीतीश कुमार फिर पलटी मारेंगे।

समाज में कोई आदमी इस बात पर कभी विश्वास नहीं कर सकता कि नीतीश कुमार नहीं बदलेंगे। पीले ने कहा कि आज की तारीख और दिन लिख कर ले लें कि नीतीश कुमार फिर से बदलेंगे और जनता को धोखा देंगे। उन्होंने इससे पहले कहा कि हम आपको नीतीश कुमार, लालू यादव और मोदी जी का उदाहरण देने नहीं आए हैं। हम यहां आपको यह बताने आए हैं कि बबूल का खेती करेंगे तो उस पेड़ से आम नहीं मिलेगा।

टॅग्स :नीतीश कुमारप्रशांत किशोरबिहारपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी