लाइव न्यूज़ :

बिहार पोस्टरवॉरः JDU ने लालू पर बोला हमला, कहा- जिस धरा पर नरसंहारों में रक्त गिरे, उसका शासक नकारा था

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2020 20:43 IST

जदयू की ओर से पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर नए पोस्टर लगाए गए हैं. इसमें राजद के परिवारवाद पर हमला करते हुए लिखा गया है कि 'परिवार-मोह के प्यार में, पहुंच गए होटवार में.' साथ ही पोस्टर पर लिखा है धंधे मातरम्, धंधे मातरम् और सिर्फ धंधे मातरम्.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में पोस्टरवॉर के जरिये जारी सियासत अब प्रतिदिन नए-नए रंग और स्लोगनों के साथ पटना के मुख्य चौक-चौराहों पर देखने को मिल रहे हैं.पहले तो पोस्टर वॉर राजद और जदयू के बीच चल रहा था, लेकिन अब कांग्रेस भी इस पोस्टर वॉर में कूद पड़ी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पुराना हिसाब मांगा है. 

बिहार में पोस्टरवॉर के जरिये जारी सियासत अब प्रतिदिन नए-नए रंग और स्लोगनों के साथ पटना के मुख्य चौक-चौराहों पर देखने को मिल रहे हैं. पहले तो पोस्टर वॉर राजद और जदयू के बीच चल रहा था, लेकिन अब कांग्रेस भी इस पोस्टर वॉर में कूद पड़ी है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पुराना हिसाब मांगा है. 

वहीं, जदयू की ओर से पटना के इनकम टैक्स चौराहे पर नए पोस्टर लगाए गए हैं. इसमें राजद के परिवारवाद पर हमला करते हुए लिखा गया है कि 'परिवार-मोह के प्यार में, पहुंच गए होटवार में.' साथ ही पोस्टर पर लिखा है धंधे मातरम्, धंधे मातरम् और सिर्फ धंधे मातरम्.

हालांकि, ये पोस्टर आधिकारिक रूप से पार्टी ने जारी नहीं किया है. पोस्टर में इसे लगाने वाले का नाम भी जाहिर नहीं किया गया हैं. साथ ही उनके शासन काल में हुए नरसंहारों का भी जिक्र करते हुए लिखा गया है कि 'जिस धरा पर नरसंहारों में रक्त गिरे, उसका शासक नकारा था.' 

वहीं, एक दूसरे पोस्टर में राजद प्रमुख पर हमला करते हुए जदयू के शासन काल में न्याय, रोटी, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और रोजगार को बेहतर हालत में दिखाया गया है. इस तरह से राजद प्रमुख लालू के जिन्न वाले पोस्टर के बाद आज पटना में उन्हें लेकर ही नया पोस्टर देखने को मिला है. वहीं एक कविता के जरिए पोस्टर में लालू को भ्रष्टाचारी, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाला नेता बताया गया है. तो वहीं अब इस पोस्टर-वार में कांग्रेस भी शामिल हो गई है और पार्टी की ओर से आज पोस्टर जारी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हिसाब मांगा गया है. 

पोस्टर पर लिखा है- हिसाब दो पुराने वादों का... विशेष राज्य का दर्जा, गरीबों का पलायन रोकना, अपराध पर लगाम, नई फैक्ट्री, रोजगार, महिला अत्याचार, कृषि क्षेत्र में उत्थान आदि मुद्दों का... कांग्रेस की तरफ से पोस्टर लगाने वाले कार्यकर्ता सिद्धार्थ क्षत्रिय ने बताया कि जदयू पोस्टर लगाकर लोगों को मुख्य मुद्दे से भटका रही है. इनको पहले यह जवाब देना चाहिए कि पिछले 15 साल में जो वादे किए गए थे, वह पूरे क्यों नहीं हुए?

यहां बता दें कि इससे पहले बुधवार को एक पोस्टर दिखा था जिसपर लालू और जिन्न की तस्वीरें थीं. जिन्न लालू से कह रहा था अब तेरी बातों में नहीं आनेवाला. साथ ही ढेर सारी तस्वीरों के साथ पोस्टर की दूसरी तरफ लिखा था-लो, देख लो. इससे पहले राजद की तरफ से पोस्टर जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें कुर्सी का प्यारा बताया था. 

पोस्टर के माध्यम से पटना में पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ के बाद भयावह स्थिति को दिखाया गया था. तस्वीर में नीतीश कुमार पुलिस की ड्रेस पहने एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनके ठीक पीछे सुशील मोदी हाथ में कमल और तीर लिए खड़े हैं. पोस्टर पर राजद ने लिखा था 'कुर्सी के प्यारे और बिहार के हत्यारे'. लुट रहा है बिहारी और लुट रहा बिहार, कुर्सी-कुर्सी खेल रही खिलाड़ी सरकार. किया शोषण उत्पीड़न और अत्याचार, दिया बेरोजगारी और भ्रष्टाचार. चोरी से आई चोर सरकार, ले डूबी पूरा बिहार. 

टॅग्स :जेडीयूआरजेडीबिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप