लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी का पूरा समर्थन, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा-नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से ही ‘रिटायर’ होंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2025 16:07 IST

उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा किए गए घोटालों का खुलासा बिहार में किया जाएगा और लोगों को सच्चाई बताई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार चुनाव में लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी जी का पूरा समर्थन करेंगे। वे (भाजपा) नीतीश कुमार जी के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।अब देखिए- वह मुख्यमंत्री पद से ही ‘रिटायर’ हो जाएंगे।

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को पूर्ण समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए ‘‘घोटालों’’ को पूरे बिहार में उजागर किया जाएगा। यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बिहार चुनाव में लालू प्रसाद यादव जी और तेजस्वी जी का पूरा समर्थन करेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा द्वारा किए गए घोटालों का खुलासा बिहार में किया जाएगा और लोगों को सच्चाई बताई जाएगी।’’

जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के साथ गठबंधन को लेकर भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनावी फायदे के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने का कोई इरादा नहीं है। यादव ने दावा किया, ‘‘वे (भाजपा) नीतीश कुमार जी के नाम और चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं,

लेकिन वे उन्हें फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। हम एक बार उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहते थे, लेकिन अब देखिए- वह मुख्यमंत्री पद से ही ‘रिटायर’ हो जाएंगे। भाजपा उन्हें ‘रिटायर’ होने के लिए मजबूर करेगी।’’ सत्तारूढ़ भाजपा और उसके वैचारिक रुख पर निशाना साधते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘‘मैं केवल एक ही बात जानता हूं- सत्य का मार्ग ही धर्म का मार्ग है,

वही सच्चा सनातन मार्ग है। जो लोग अन्याय करते हैं, भेदभाव करते हैं और बच्चों का राजनीति के लिए इस्तेमाल करते हैं, वे खुद को सनातनी नहीं कह सकते।’’ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आज की राजनीति में सिर्फ ‘भगवा वस्त्र’ पहनने से कोई ‘बाबा’ या योगी नहीं बन जाता।

असली पहचान विचार और आचरण से होती है।’’ यादव ने भाजपा पर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘वे बुनियादी समस्याओं पर चर्चा नहीं करना चाहते। लेकिन लोग इंतजार कर रहे हैं- उत्तर प्रदेश में 2027 का चुनाव ऐसा होगा जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।’’

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारनीतीश कुमारपटनाअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर