लाइव न्यूज़ :

खेल के मैदान से भाग चुके हैं तेजस्वी यादव?, विजय सिन्हा ने किया पलटवार, चुनाव में हार तय देख

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2025 15:34 IST

विजय सिन्हा ने तेजस्वी के उम्र और डिग्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके राज में छात्रों को ग्रेजुएशन की डिग्री 6 साल में मिलती थी, वे हमारी डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोग चुनावी मैदान से भागने की कोशिश कर रहे हैं। अगर चुनाव से भागेंगे तो जनता सबक सिखाएगी।ये पहले भी खेल के मैदान से भाग चुके हैं।

पटनाः बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों के जवाब में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बुधवार को पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का पुराना रिकॉर्ड है। वे पहले खेल के मैदान से भाग चुके हैं, अब चुनाव में हार तय देख कर यहां से भी भागने को तैयार हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने मेरी उम्र को लेकर गलतबयानी की है, इसलिए मैं उन्हें नोटिस भेजने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने मुझ पर गलत आरोप लगाए हैं। वे राष्ट्रहितैषी नहीं हैं और लोकतंत्र के खिलाफ हैं। अगर उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा होता तो वे चुनाव बहिष्कार की बात नहीं करते। विजय सिन्हा बे कहा कि अपनी हार तय मानकर ये लोग चुनावी मैदान से भागने की कोशिश कर रहे हैं। ये पहले भी खेल के मैदान से भाग चुके हैं। अगर चुनाव से भागेंगे तो जनता सबक सिखाएगी।

उन्होंने तेजस्वी और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग पैसे लेकर नौकरी देते हैं और जमीन हड़पते हैं, वे हमारी डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे दोहरी मतदाता पहचान पत्र(ईपिक) के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि पटना का उनका ईपिक नंबर हटा दिया गया है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि मैंने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब सबूतों के साथ दे दिया है।

अब तेजस्वी यादव अपने आरोपों का जवाब दें। विजय सिन्हा ने तेजस्वी के उम्र और डिग्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके राज में छात्रों को ग्रेजुएशन की डिग्री 6 साल में मिलती थी, वे हमारी डिग्री पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने अपनी मैट्रिक की डिग्री दिखाते हुए कहा कि इसके हिसाब से 2024 में मेरी उम्र 57 साल है।

उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो अपनी डिग्री दिखाओ। लालू यादव और राबड़ी देवी अपने बेटों की उम्र और डिग्री पर बयान क्यों नहीं देते हैं? विजय सिन्हा ने कहा कि जो लोग संविधान पर भरोसा नहीं रखते, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल बेबुनियाद आरोप लगाकर राजनीति कर रहा है और नियम-कानून की परवाह नहीं करता।

विजय सिन्हा ने खुद को ‘एनडीए का हनुमान’ बताते हुए कहा कि जब तक मैं हूं, तब तक एनडीए को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने कहा कि शकुनि और दुर्योधन जैसे लोगों को सबक सिखाने का समय आ गया है। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सिन्हा ने कहा कि मुझ पर झूठे आरोप लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने यहां तक कहा कि जिस भाषा में तुम समझोगे, उस भाषा में समझाएंगे. जहां बोलोगे, वहां समझाएंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री भीखू भाई दलसानिया का नाम बिहार के मतदाता सूची में जुड़ने के सवाल पर विजय सिन्हा ने कहा कि अब एक राष्ट्र, एक चुनाव की बात चल रही है।

अगर कोई व्यक्ति किसी जगह पर सालों से रह रहा है तो उसे उस जगह पर वोट डालने का अधिकार है। यह कानून के दायरे में है। विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के उम्र को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़ा भाई छोटा हो जाता है और छोटा बड़ा। बिहार जंगलराज के अराजकता में नहीं जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-चुनाव आयोग, भाजपा के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रच रहा है

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण के मुद्दे पर सियासी माहौल गर्माया हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव आयोग, भाजपा के साथ मिलकर एक बड़ी साजिश रच रहा है। उन्होंने आज फिर दोहराते हुए कहा कि वे बिहार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ कागजात दिखाते हुए तेजस्वी यादव ने दावा किया कि गुजरात के भाजपा नेता भीखूभाई पटना के मतदाता बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग बिहार के वोटर बन रहे हैं। भाजपा के प्रभारी भीखूभाई पटना के वोटर बन गए हैं। आखिरी वोट उन्होंने 2024 में गुजरात में दिया था। हालांकि, यह सही है कि उन्होंने गुजरात से अपना नाम कटवा लिया है और वो पटना के वोटर बने हैं। लेकिन पांच साल हुआ नहीं कि पटना के वोटर बन गए। यहां वोटिंग खत्म होगी तो कहीं और के वोटर बन जाएंगे।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि 'ओरिजिनल' मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए जा रहे हैं, जबकि भाजपा के नेताओं के कई मतदाता पहचान पत्र एपिक नंबर बन रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुजफ्फरपुर जिले में भाजपा की मेयर निर्मला देवी का एक ही विधानसभा में दो ईपिक आईडी है। यह दोनों ही अलग-अलग हैं।

तेजस्वी यादव ने टीवी स्क्रीन पर तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि 257 बूथ नंबर निर्वाचन क्षेत्र मुजफ्फरपुर और 153 बूथ संख्या पर निर्मला देवी का नाम है। केवल निर्मला देवी ही नहीं, बल्कि निर्मला देवी के दो देवर हैं और उनके दोनों देवरों के भी दो-दो ईपिक नंबर हैं। निर्मला देवी के देवर दिलीप कुमार और मनोज कुमार के भी दो-दो ईपिक नंबर हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बूथ पर निर्मला देवी की उम्र 48 साल है और 257 वाले बूथ नंबर पर इनका 45 साल उम्र है। तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले भाजपा सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को चुनाव जीतने के लिए लगाती थी, लेकिन जब यह सब कुछ बेकार हो गया तब इन्होंने चुनाव आयोग को लगाया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2020 में भी इन्होंने वोट की चोरी की थी। मात्र 12 हजार के वोटों के अंतर से 10 सीटें हम हार गए। इस तरह कई सीटें हम लोगों को हरा दी गईं। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब से एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है, तब से हमें साजिश की बू आ रही है। विपक्षी दलों के वोटरों को मृत बताकर उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग पहले से ही सब कुछ तय कर चुका है, तो इस पर भी गौर किया जा सकता है कि हम चुनाव में हिस्सा न लें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग वोट की “डकैती” कर रहा है और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि 17 तारीख से वे राहुल गांधी के साथ “वोट अधिकार यात्रा” में शामिल होंगे, जिसके दौरान लोगों से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। यात्रा के बाद वे और उनकी पार्टी इस बात पर गंभीरता से विचार करेंगे कि विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेना है या नहीं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को मतदाता सूची से नाम काटे जाने के बारे में जागरूक करना है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट