केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस के करीबी सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान को बताया देश में दलित का नेता, सियासत तेज

By एस पी सिन्हा | Published: November 3, 2022 06:31 PM2022-11-03T18:31:24+5:302022-11-03T18:32:44+5:30

मोकामा उपचुनावः सूरजभान सिंह के इस बयान के बाद अब पारस गुट में हड़कंप मच गया है। सूरजभान सिंह गुरुवार को मोकामा उपचुनाव में मतदान करने पहुंचे थे।

bihar politics Union Minister Pashupati Paras Suraj Bhan Singh told Chirag Paswan leader Dalit in country mokama by polls | केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस के करीबी सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान को बताया देश में दलित का नेता, सियासत तेज

चिराग पासवान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि चिराग पूरे देश के दलितों के लीडर हैं।

Highlightsमोकामा और गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो भी किया।मोकामा में हर हाल में भाजपा की जीत होगी।सूरजभान सिंह ने कहा कि चिराग पासवान के आने से पूरे देश में बदलाव आता है, तो फिर मोकामा उससे बाहर थोड़ी है।

पटनाः बिहार में दो सीटों पर हुए उप चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा ने सांसद चिराग पासवान को मैदान में उतारा। चिराग पासवान ने इस दौरान मोकामा और गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशी के लिए रोड शो भी किया।

 

अब लोजपा में टूट के बाद बागी होकर पशुपति पारस के खेमें में मजबूत भूमिका निभाने वाले पूर्व सांसद बाहुबली सूरजभान सिंह ने चिराग पासवान को देश में दलितों का सबसे बड़ा नेता बताया है। सूरजभान सिंह के इस बयान के बाद अब पारस गुट में हड़कंप मच गया है। सूरजभान सिंह गुरुवार को मोकामा उपचुनाव में मतदान करने पहुंचे थे।

उन्होंने मतदान करने के बाद दावा किया कि मोकामा में कमल खिलेगा। मोकामा में हर हाल में भाजपा की जीत होगी। सूरजभान सिंह ने कहा कि चिराग पासवान के आने से पूरे देश में बदलाव आता है, तो फिर मोकामा उससे बाहर थोड़ी है।

वहीं चिराग पासवान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि चिराग पूरे देश के दलितों के लीडर हैं। बता दें कि भाजपा ने मोकामा से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है, जो ललन सिंह की पत्नी हैं। ललन सिंह को सूरजभान सिंह का करीबी बताया जाता है। मोकामा में पिछले 18 साल से अनंत सिंह का कब्जा है।

लेकिन अगर पूर्व के इतिहास को उलटाया जाए तो सूरजभान सिंह इस क्षेत्र के बड़े नेता बनकर रहे हैं। विधायक और सांसद बनकर उन्होंने विधानसभा से लेकर संसद तक का सफर यहां से तय किया है। इसबार मोकामा में राजद व भाजपा में सीधी टक्कर है।

Web Title: bihar politics Union Minister Pashupati Paras Suraj Bhan Singh told Chirag Paswan leader Dalit in country mokama by polls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे