लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: हो सके तो पिताजी और जदयू को जनता वोट करे और फिर से लाए, अच्छा काम किया?, नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने पहली बार दिया सियासी बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2025 15:58 IST

Bihar Politics: पटना जिले के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह समेत अन्य कई स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में यहां राजकीय समारोह का आयोजन हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी को जनता वोट करे और फिर से लाए। उन्होंने अच्छा काम किया है। दादा समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। मुस्कराते हुए कहा कि आपको सब पता है फिर भी..।

पटनाः बिहार की सियासत से अब तक दूरी बनाकर रखने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पहली बार मुंह खोला है। निशांत कुमार ने कहा कि मैं नये साल में पहली बार मीडिया के सामने बात कर रहा हूं। ये चुनावी साल है। बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं। हो सके तो पिताजी और उनकी पार्टी को जनता वोट करे और फिर से लाए। उन्होंने अच्छा काम किया है। दरअसल, पटना जिले के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कविराज राम लखन सिंह समेत अन्य कई स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में यहां राजकीय समारोह का आयोजन हुआ था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके पुत्र निशांत कुमार ने भी अपने दादा समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत की। जब निशांत कुमार से पूछा गया कि क्या वो भी राजनीति में आएंगे तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा कि आपको सब पता है फिर भी..।

उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू और खुद के पिता नीतीश कुमार को वोट देने की अपील करते हुए कहा है कि हमारे पिताजी ने बिहार के विकास के लिए काफी काम किया है ऐसे में आप अपना वोट जदयू और एनडीए को ही दें। बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत राजनीति से काफी दूर रहते हैं और किसी भी तरह के राजनीतिक कार्यक्रम में काफी कम नजर आते हैं।

राजनीतिक तौर पर उनका बयान भी नहीं आता है। ऐसे में अब विधानसभा चुनाव से पूर्व उनका यह बयान सामने आना अपने आप में एक बड़ा संकेत बताया जा रहा है क्योंकि, पिछले ही दिनों निशांत के राजनीतिक तौर पर सक्रिय होने की चर्चा सामने आई थी। हालांकि एक कार्यक्रम में निशांत कुमार ने यह कहा था कि वह राजनीति करने में अधिक रुचि नहीं रखते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार, पटना जिले के बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों स्व० डुमर सिंह जी शहीद नाथुन सिंह यादव जी, स्व० मोगल सिंह जी, स्व० पं० शीलभद्र याजी जी एवं स्व० कविराज रामलखन सिंह 'वैद्य' जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया