Bihar Politics News: केंद्र में मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार दिल्ली से पटना पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हवाई अड्डे पर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने जिसे व्हील चेयर पर बैठाकर झुनझुना पकड़ा दिया, वही आज बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती है। अब जनता सब समझती और जानती है की कौन क्या कर रहा है और क्या नहीं कर रहा है। इसलिए इस मामले में अधिक नहीं कहा जा सकता है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को आठ मंत्रियों के सहारे विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जायेंगे। प्रदेश और केंद्र की सरकार मिलकर किसान, मजदूर, बुनकरों के विकास के काम करेंगे। यही लक्ष्य है। उन्होंने जनता को इसके लिए बधाई भी दी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी तीन बार से भाजपा को हराना चाहते हैं।
लेकिन जनता ने कांग्रेस को 99 भी पार भी नहीं करने दिया, जो खुद 99 सीट नहीं पार कर सकता वो दूसरों को क्या नसीहत देगा। जितनी सीटें भाजपा को आईं हैं, उतना पूरे गठबंधन को भी नहीं आईं। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छपरा में घटी एक घटना का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि साजिशन यादव समाज के लोगों की हत्या करवाई जा रही है।