लाइव न्यूज़ :

Bihar News: संवाद यात्रा पर तेजस्वी यादव?, महिला संवाद यात्रा निकालेंगे सीएम नीतीश कुमार, 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी!

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2024 15:51 IST

Bihar Politics News: पंचायती राज में नगर निकाय में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। महिलाओं को हर प्रकार की नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयात्रा के दौरान महिलाओं से अनिवार्य रूप से संवाद करते हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जब यात्रा तय की जाएगी तो अधिकृत बयान आ जाएगा। सरकार में मुख्यमंत्री ने जो आधी आबादी की सुध ली है। उसको आगे बढ़ा रहे हैं।

Bihar Politics News: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद यात्रा को लेकर बिहार दौरे पर हैं। तेजस्वी की इस यात्रा के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी महिला संवाद यात्रा पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि हमारे नेता सिर्फ के समय नहीं बल्कि पूरे पांच वर्ष यात्रा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कोई ना कोई यात्रा लेकर लोगों के बीच जाते हैं। आधी आबादी की सुधि लेने वाले एकमात्र नेता नीतीश कुमार हैं। वह अपनी यात्रा के दौरान महिलाओं से अनिवार्य रूप से संवाद करते हैं।

लेसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जब यात्रा तय की जाएगी तो अधिकृत बयान आ जाएगा। आप लोगों को यात्रा की पूरी जानकारी हो जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए काफी कुछ किए हैं और बराबर उनके बीच जाते रहे हैं, हमारी सरकार में मुख्यमंत्री ने जो आधी आबादी की सुध ली है। उसको आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज तक महिलाओं की सुध किसी ने नहीं ली। पंचायती राज में नगर निकाय में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया। महिलाओं को हर प्रकार की नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। जीविका दीदी के लिए समूह का गठन करके आर्थिक रूप से महिलाओं को मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कई योजना है जो महिलाओं और बेटियों के लिए आगे बढ़ाने के लिए चलाए जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बराबर संवाद कर रहे हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद से नीतीश कुमार ने राज्य में महिला हितैषी और स्त्री सशक्तिकरण की दिशा में कई निर्णय लिए हैं। इसमें लड़कियों के लिए साइकिल, जीविका दीदी, महिलाओं को पंचायत नगर निकाय चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण, सरकारी नौकरियों में 35 फीसदी महिला आरक्षण का व्यापक असर देखा गया है। इतना ही नहीं बिहार में शराबबंदी के निर्णय भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग पर लिया था।

ऐसे में आधी आबादी के लिए अपनी सरकार में चलाई गई योजनाओं और नीतियों से कैसे महिलाएं सबल हुई हैं, उस पर संवाद करने का कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रहेगा। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री की यात्रा की रूपरेखा तय की जा रही है।

आने वाले त्योहारों दशहरा, दिवाली और छठ के बाद मुख्यमंत्री की बिहार यात्रा और महिला संवाद का कार्यक्रम शुरू हो सकता है। तबतक मौसम में भी बड़ा बदलाव हो जायेगा और सर्दी में यात्रा करना ज्यादा हितकर रहेगा। यात्रा रूट और तिथियों के निर्धारण को जल्द ही अंतिम रुप दिए जाने की संभावना है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनाविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप