लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव से पहले दीवार पर स्लोगन लिख हमला, बीजेपी ने कहा-'कभी आपका तो कभी हमारा यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है’, देखें जदयू ने कैसे दिया जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2023 16:46 IST

Bihar Politics News: भाजपा ने घमंडिया गठबंधन के साथ ना नीति, ना नीयत, ना नेता लिखकर बवाल मचा दिया है। ‘सिर्फ जुमला और झूठा प्रचार, बेवफा है मोदी सरकार।

Open in App
ठळक मुद्देनारों से पटना के चप्पे-चप्पे को रंगा जा रहा है। राजद और भाजपा की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार तंज कसा गया है।एक दूसरे के खिलाफ सियासी आरोप लगाए गए हैं।

Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव को देखते हुए बिहार में सियासत गर्माती जा रही है। राजधानी पटना के दीवारों पर पोस्टर लेखन इस बात के संकेत देने लगे हैं। पटना की दीवारों पर इन दिनों 'कभी आपका तो कभी हमारा यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है’। ‘सिर्फ जुमला और झूठा प्रचार, बेवफा है मोदी सरकार।

इस प्रकार के नारों से पटना के चप्पे-चप्पे को रंगा जा रहा है। शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे फ्लाईओवर की दीवारें हों या अन्य दीवारें उन पर राजद और भाजपा की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जोरदार तंज कसा गया है। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ सियासी आरोप लगाए गए हैं।

राजद ने पटना के हार्डिंग रोड में पोस्टर पर मोदी विरोधी कमेंट लिखा तो भाजपा ने लिख दिया कभी हमारा तो कभी आपका यार है, असली बेवफा तो नीतीश कुमार है..। पोस्टर वार में आम आदमी के मुद्दे कम और पार्टियों के व्यक्तिगत हमले अधिक हैं। भाजपा ने घमंडिया गठबंधन के साथ ना नीति, ना नीयत, ना नेता लिखकर बवाल मचा दिया है।

वहीं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए एक नारा है, ‘डिप्टी सीएम इतना तेजस्वी, पास न कर पाया वो दसवीं’। वहीं इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला गया है और नारे में लिखा है- ‘घमंडिया गठबंधन ना नीति, ना नीयत, ना नेता’। ‘परिवारवाद से बनाना दूरी है, फिर एक बार मोदी जरूरी है’।

बिहार की नीतीश सरकार को भी निशाने पर लेते हुए एक नारा लिखा गया है-‘दिया न शिक्षा न रोजगार पलटू कुमार को कब तक सहेगा बिहार’। पोस्टर पर शब्दों की संख्या कम है, लेकिन गठबंधन को मिर्ची लगाने वाले हैं। भाजपा के इन पोस्टरों के जवाब में राजद ने जो पोस्टर लिखवाया है, उसमें गरीबों का बल, राष्ट्रीय जनता दल का थीम है। इसे राष्ट्रीय जनता दल बिहार की तरफ से लिखवाया जा रहा है।

राजद ने पीएम मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कई प्रकार की नारेबाजी की है। राजद ने लिखवाया है- ‘सिर्फ जुमला और झूठा प्रचार, बेवफा है मोदी सरकार’। ‘मजदूर किसान पर तेज सितम, मोदी सरकार का खेल खत्म’। राजद ने अपने दल के लिए भी कुछ खास नारे लिखे हैं जिसमें ‘महिलाओं का बल राष्ट्रीय जनता दल’, ‘गरीबों का बल राष्ट्रीय जनता दल’ है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनालोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत