लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक के बाद बिहार में हलचल, कांग्रेस और राजद के तीन विधायक भाजपा में शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 27, 2024 17:12 IST

Bihar Political Crisis: कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और सिद्धार्थ सौरव और राजद विधायक संगीता कुमारी आज भाजपा में शामिल हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में NDA की ताकत और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश में सपा के 7 विधायक ने क्रॉस वोट किया।बिहार में भाजपा ने कांग्रेस और राजद को झटका दिया है। 

Bihar Politics News: मंगलवार को देश की राजनीति  में उठापटक जारी है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल और कर्नाटक में 15 सीट पर राज्यसभा चुनाव हो रहा है और वहां पर कई विपक्षी विधायक क्रॉस वोटिंग कर रहे हैं। इस बीच बिहार में भाजपा ने कांग्रेस और राजद को झटका दिया है। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले 'महागठबंधन' के तीन विधायकों ने अपनी पार्टियों की प्राथमिक सदस्यता छोड़ दी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम (Murari Prasad Gautam) और सिद्धार्थ सौरव (Siddharth Saurav) और राजद विधायक संगीता कुमारी (Sangita Kumari) आज भाजपा में शामिल हो गए। बिहार में NDA की ताकत और बढ़ गई है। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में विपक्षी नेतृत्व वाले भारत गुट को एक और बड़ा झटका लगा है।

उत्तर प्रदेश में सपा के 7 विधायक ने क्रॉस वोट किया और हिमाचल प्रदेश में 9 विधायकों ने भाजपा के पक्ष में वोट किया! गुजरात में भी कांग्रेस को झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।

कर्नाटक के 214 विधायकों ने राज्य की चार राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मंगलवार दोपहर एक बजे तक मतदान किया। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कर्नाटक की 223 सदस्यीय विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर कांग्रेस के पास 133 विधायक हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) के पास क्रमशः 66 और 19 विधायक हैं।

अन्य विधायकों की संख्या चार है। एक कांग्रेस विधायक का रविवार को निधन हो गया था। मतदान मंगलवार को सुबह नौ बजे शुरू हुआ जो शाम चार बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होगी। विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग खुली मतपत्र प्रणाली से करेंगे। उन्हें नामांकित मतदान एजेंटों को अपनी मतदान प्राथमिकता प्रदर्शित करनी होगी।

राज्यसभा की चार सीट इसके चार सदस्यों - केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (भाजपा) और कांग्रेस के जी सी चंद्रशेखर, सैयद नसीर हुसैन और एल हनुमंतैया की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई है। सत्तारूढ़ दल ने जी सी चन्द्रशेखर, नसीर हुसैन और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन को मैदान में उतारा है। भाजपा ने नारायणसा भांडगे के अलावा जनता दल (सेक्युलर) उम्मीदवार डी कुपेंद्र रेड्डी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा है।

हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान समाप्त हो गया। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हुआ था। सबसे आखिर में चिंतपूर्णी से कांग्रेस विधायक सुदर्शन बबलू ने वोट डाला। मतदान तेजी से हुआ और सभी 68 विधायकों ने मतदान किया है। अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस विधायक बबलू को हेलीकॉप्टर से विधानसभा लाया गया था।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट डालने के बाद कहा कि विधायकों ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप वोट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में हमारे 40 विधायक हैं और यदि विधायकों को खरीदा नहीं गया होगा तो हमें सारे वोट मिलेंगे।’’ विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने पहले कहा था कि वोट देना विधायकों का लोकतांत्रिक अधिकार है और यह जरूरी नहीं है कि उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्थिति को देखते हुए उम्मीदवार खड़ा किया है और उम्मीद है कि सभी विधायक सोच-समझकर वोट देंगे।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री महाजन ने सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस के पास 68 में से 40 विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत है।

कांग्रेस ने सिंघवी के लिए वोट सुनिश्चित करने के वास्ते अपने विधायकों को व्हिप जारी किया था, जिसके बाद भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर अपने सदस्यों पर दबाव बनाने के लिए व्हिप जारी करने का आरोप लगाया और कहा कि विधायक लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं और उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार वोट देने का अधिकार है। भाजपा उम्मीदवार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से इस संबंध में शिकायत की है और कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देने के लिए उसके द्वारा जारी तीन पंक्ति के व्हिप की ओर उनका ध्यान दिलाया है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारण राठवा भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नारण राठवा अपने बेटे और कई समर्थकों के साथ मंगलवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। गुजरात के छोटा उदयपुर से जनजातीय नेता राठवा का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा।

वह पांच बार लोकसभा सदस्य चुने जा चुके हैं। वह पहली बार 1989 में, इसके बाद 1991, 1996, 1998 और 2004 में लोकसभा सदस्य बने। राठवा के बेटे संग्रामसिंह ने 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जनजाति (एसटी)-आरक्षित छोटा उदयपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे।

वह एक कार्यक्रम में अपने पिता और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। नारण राठवा 2004 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में रेल राज्य मंत्री थे और 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रामसिंह राठवा से हार गए थे। भाजपा की गुजरात इकाई के प्रमुख सी आर पाटिल ने यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ में राठवा और अन्य को भगवा अंगवस्त्रम और टोपी भेंट कर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

टॅग्स :बिहारराज्यसभा चुनावकांग्रेसBJPउत्तर प्रदेशकर्नाटकहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: सीएम योगी ने मोर को अपने हाथों से दाना खिलाया, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...