लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: 2019 में भाजपा के कारण सीट जीते नीतीश कुमार, 2014 में क्या हाल था सभी जानते हैं!, तेजस्वी ने सीट बंटवारा को लेकर किया बड़ा खुलासा, सीएम मोहन यादव पर क्या बोले

By एस पी सिन्हा | Updated: January 12, 2024 16:07 IST

Bihar Politics News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बिहार आने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई कहीं भी आ जा सकता है, इसमें क्या कहना?

Open in App
ठळक मुद्देसीट शेयरिंग का मामला हम लोग मिल बैठकर सुलझा लेंगे।झल्लाते हुए कहा कि मीडिया के सामने थोड़े ने वार्ता होगी।अशोक चौधरी व जदयू के अन्य नेताओं के दावे पर कोई जवाब नहीं दिया।

Bihar Politics News: 'इंडिया' गठबंधन में बिहार की सीटों को लेकर मचे घमासान के बीच पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सीट शेयरिंग का मामला हम लोग मिल बैठकर सुलझा लेंगे। उन्होंने झल्लाते हुए कहा कि मीडिया के सामने थोड़े ने वार्ता होगी।

हालांकि मंत्री अशोक चौधरी व जदयू के अन्य नेताओं के दावे पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बिहार आने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि कोई कहीं भी आ जा सकता है, इसमें क्या कहना? दरअसल, तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने यह सवाल किया था कि विपक्षी गठबंधन के दल और महागठबंधन के नेता भी यह बयान दे रहे हैं कि सीट बंटवारा में देरी हो रही है।

इसके बाद इन सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस चीज पर आप(पत्रकार) बात करेंगे? सीट बंटवारे का मामला इंटरनल है। इसको लेकर हम पत्रकारों से बातचीत क्यों करें? सीट का तो जाहिर सी बात है कि बंटवारा होगा ही। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कांग्रेस, राजद और वाम दल का गठबंधन है। गठबंधन में जदयू बाद में आया है, 2019 की बात करें तो भाजपा के कारण वह सीट जीत पाए थे।

2014 में उनका क्या हाल था सभी जानते हैं, इसलिए उनकी दावेदारी 17 सीट की नहीं बनती है। हम लोगों ने लालू यादव को सीट की मांग के बारे में जानकारी दी, हम लोग जदयू से बात नहीं करेंगे। किसी के दावेदारी से कुछ नहीं होता है। 2020 के आधार पर सीट का बंटवारा होनी चाहिए।

इसके आलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बिहार आगमन से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग तो आते रहते हैं। यहां किसी को आने में मनाही तोड़े न है, वो आ रहे है अच्छी बात है। उनके आने या जाने से बिहार में क्या फर्क पड़ने वाला है?

उनका अपना कार्यक्रम है वो आए बिहार में तो हर किसी का स्वागत होता है। उधर, शनिवार को गांधी मैदान में शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने जो वादा किया था, उसे वादा को पूरा कर रहे हैं। इससे पहले हम लोगों ने 1 लाख से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति पत्र सौंपा था। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनीतीश कुमारजेडीयूBJPआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए