लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: दूर हो सकती है चाचा और भतीजे के बीच दूरी, चिराग और पशुपति पारस आ सकते हैं फिर एक साथ, बिहार में एनडीए और होगा मजबूत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 16, 2024 18:41 IST

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के साथ सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, चंदन सिंह, प्रिंस राज और कृष्ण राज पासवान भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक में कई अहम फैसले लिए गए।दोनों की आपसी लड़ाई है, इसलिए मैं कुछ भी नहीं बोलूंगा। जल्द ही सभी साथ में बैठेंगे और सब कुछ सही हो जाएगा।

Bihar Politics News: बिहार की राजधानी पटना में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक बार फिर पशुपति कुमार पारस को मनोनीत किया गया। इसका ऐलान संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरज भान सिंह ने किया। वहीं चंदन सिंह और प्रिंस राज ने भी इसका समर्थन किया। बिहार में एनडीए सरकार को कैसे 40 सीटों पर जीत दिलाया जाए इसको लेकर भी बैठक में चर्चा की गई। पशुपति पारस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय बचा है। हमारी पार्टी को चुनाव की तैयारी में लगना है। इस बैठक में पार्टी के अध्यक्षऔर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के साथ सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, चंदन सिंह, प्रिंस राज और कृष्ण राज पासवान भी मौजूद थे। वहीं इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।

बैठक में देशभर से आए नेताओं के साथ कई राजनीतिक मुद्दों एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं की गई। बैठक के बाद रालोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सूरजभान सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच दो साल से चल रहा मनमुटाव जल्द खत्म हो जाएगा और दोनों एक साथ आ जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दोनों की आपसी लड़ाई है, इसलिए मैं कुछ भी नहीं बोलूंगा। लेकिन जल्द ही सभी साथ में बैठेंगे और सब कुछ सही हो जाएगा। उन्होंने कहा चुनाव के पूर्व सब कुछ सही होगा। वहीं खगड़िया से सांसद  महबूब अली कैसर ने भी सूरजभान सिंह की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि हम सभी चाहते हैं कि दोनों एक साथ हो जाएं। हम लोगों ने रामविलास जी के साथ काम किया है।

पशुपति जी आज हमारे गार्जियन हैं। उन्हें पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी सांसदों ने अपने क्षेत्रों में अच्छा काम किया है और उम्मीद है कि इस बार फिर हम सभी चुनाव में जनता के बीच होंगे। सीटों के बंटवारे पर दोनों नेता ने कहा कि गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों की बैठक होगी, जिसमें इस पर फैसला होगा। सभी पार्टियों मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :चिराग पासवानलोकसभा चुनाव 2024लोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान ने किया खुलासा, कहा-गठबंधन में बन चुकी है सहमति 

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारत‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’?, एनडीए सहयोगी दल ने कहा-बिहार में केवल नीतीश कुमार, अगला मुख्यमंत्री कौन?

भारतबिहार में विपक्ष में असंतोष और बड़ी टूट की ओर अग्रसर, चिराग पासवान ने कहा- बंगाल और तमिलनाडु में दिखेगा बदलाव और असम में फिर से NDA सरकार, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे