लाइव न्यूज़ :

Bihar political news: पाला बदलने की अटकलों के बीच मंदिर पहुंचे सीएम नीतीश, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के साथ दिखे, देखें वीडियो और तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 27, 2024 14:30 IST

Bihar political news: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने की अटकलों के बीच, जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) प्रमुख ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की मौजूदगी में बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत की।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए।विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य आगंतुकों से अभिवादन स्वीकार करते देखा गया। राजद की ओर से केवल राज्य के शिक्षा मंत्री आलोक मेहता समारोह में शामिल हुए थे।

Bihar political news: बिहार में राजनीति करवट तेजी से बदल रहा है। शनिवार को मंदिर, पूजा और भाजपा नेता। बिहार के बक्सर में सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की मौजूदगी में ब्रह्मपुर में प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में पूजा की और मंदिर के विकास कार्य के पहले चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने विकास कार्यों के दूसरे चरण की नींव भी रखी। मंत्री अशोक चौधरी में साथ में दिखे। हालांकि, इस कार्यक्रम से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नदारद रहे। बिहार के पर्यटन विभाग की ओर से शुरू की जा रही इस परियोजना के उदघाटन के अवसर पर नीतीश के पार्टी सहयोगी एवं मंत्री अशोक चौधरी भी उनके साथ रहे, लेकिन तेजस्वी सहित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोई भी नेता मौजूद नहीं रहे, जबकि पयर्टन विभाग तेजस्वी यादव के पास है।

राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर जारी अटकलों को शुक्रवार को उस समय और बल मिला जब नीतीश कुमार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां राजभवन में आयोजित जलपान समारोह में भाग लिया, लेकिन उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए।

राजभवन में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य आगंतुकों से अभिवादन स्वीकार करते देखा गया। समारोह से बाहर निकलते हुए, उपमुख्यमंत्री के समारोह में शामिल नहीं होने के सवाल पर कुमार ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘यादव और विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी सहित राजद के अन्य नेता इस टिप्पणी करें कि वे (तेजस्वी यादव एवं पार्टी के अन्य नेता) समारोह में क्यों नहीं आये।’’ राजद की ओर से केवल राज्य के शिक्षा मंत्री आलोक मेहता समारोह में शामिल हुए थे।

हालांकि, न तो मेहता और न ही राजद के किसी अन्य नेता ने यादव की अनुपस्थिति पर कोई टिप्पणी की है। प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के सौंदर्यीकरण कार्य के उद्घाटन के तुरंत बाद मुख्यमंत्री पटना के लिए रवाना हो गये। बक्सर से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने मीडिया से ज्यादा बातचीत नहीं की और वह भी कार्यक्रम स्थल से चले गये।

जब उनसे विशेष रूप से उनकी उपस्थिति का कारण पूछा गया तो चौबे ने कहा, ‘‘जब मैंने पहली बार बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ा था तो मैं मुख्यमंत्री के साथ इस मंदिर में आया था। इस बार भी जब मुख्यमंत्री उद्घाटन के लिए आये तो मैं यहां आया। इस पर टिप्पणी करने के लिए कुछ भी नहीं है।’’

जुलाई 2022 में मुख्यमंत्री ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण परियोजना का शिलान्यास किया था। यह भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। भक्त पूरे वर्ष विशेष रूप से फाल्गुन और श्रावण माह के दौरान पूजा करने के लिए मंदिर में आते हैं। स्थानीय लोग पिछले कई वर्षों से मांग कर रहे हैं कि ब्रह्मपुर मंडल के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के नाम पर रखा जाए। 

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे