लाइव न्यूज़ :

Bihar Political Crisis LIVE: जेडीयू के कई विधायक रडार से बाहर, लालू और तेजस्वी ने डोरा डालना शुरू किया, जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी को उप मुख्यमंत्री का ऑफर!

By एस पी सिन्हा | Updated: January 26, 2024 16:45 IST

Bihar Political Crisis LIVE: राजद ने संकेत दे दिया है कि अगर शाम तक नीतीश ने सफाई नहीं दी तो लालू-तेजस्वी बड़ा फैसला ले सकते हैं। राजद ने कल से चुप्पी साध रखी है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ही गठबंधन के मुखिया हैं। तेजस्वी प्रसाद यादव तीन-चार जगह झंडा फहरा कर आये हैं।राजभवन में आयोजित हाई टी से तेजस्वी यादव ने दूरी बना ली।

Bihar Political Crisis LIVE: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राजद के द्वारा भी रणनीति बनाई जा रही है। राजद ने भी जदयू के कुछ विधायकों पर डोरा डालना शुरू कर दिया है। जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी को उप मुख्यमंत्री बनाने का आफर दिए जाने की चर्चा है। इस बीच राजद ने नीतीश कुमार को अल्टीमेटम दे दिया है। राजद ने कहा है कि आज शाम तक नीतीश कुमार अपना स्टैंड क्लीयर कर दें। राजद ने संकेत दे दिया है कि अगर शाम तक नीतीश ने सफाई नहीं दी तो लालू-तेजस्वी बड़ा फैसला ले सकते हैं। राजद ने कल से चुप्पी साध रखी है।

लालू या तेजस्वी कुछ नहीं बोल रहे हैं। आज राजद के सांसद मनोज झा मीडिया के सामने आये मनोज झा ने कहा कि अब तक राजद अब तक ये मान रही है कि गठबंधन और सरकार में सब कुछ ठीक है लेकिन संशय का जो वातावरण बना है वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी देख रहे हैं। ये संशय का वातावरण ठीक नहीं है। हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहेंगे कि वे इस संशय को दूर करें। 

मनोज झा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ही गठबंधन के मुखिया हैं। इसलिए हम उनसे कहेंगे कि वे शाम तक इस कंफ्यूजन को दूर कर दें। इस गठबंधन को लेकर जो संशय बना हुआ है उससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। आज ही तेजस्वी प्रसाद यादव तीन-चार जगह झंडा फहरा कर आये हैं।

इसलिए हमारी ओर से तो स्पष्ट है कि हम सही है। लेकिन जो संशय की स्थिति है, उसे दूर करना हमारा काम नहीं है। ये काम नीतीश कुमार का है। नीतीश कुमार को मीडिया के सामने आकर इस कंफ्यूजन को दूर करना चाहिये। इस बीच राजभवन में आयोजित हाई टी से तेजस्वी यादव ने दूरी बना ली।

ऐसे मे तस्वीर लगभग साफ हो गई है। किसी भी वक्त नई तस्वीर सामने आ सकती है। अब राजद भी आर-पार के मूड में है। सूत्र बता रहे हैं कि आज शाम के बाद लालू यादव भी एक्शन में आयेंगे।उसके बाद सियासत और दिलचस्प होगी

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवआरजेडीBJPजेडीयूतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?