लाइव न्यूज़ :

बिहार में जब्त अवैध हथियारों से अब पुलिस तैयार कराएगी खेती के लिए औजार, कोर्ट से मांगी इजाजत

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2022 18:37 IST

बिहार के अरवल जिले के एसपी राजीव रंजन ने थानों में जब्त अवैध हथियारों को गलाकर खेती के लिए औजार बनवाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है. फिलहाल 30 पुराने मामलों में जब्त हथियारों को गलाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अरवल जिले के एसपी राजीव रंजन ने कोर्ट से मांगी है अनुमति।बिहार के थानों में जब्त अवैध हथियारों को गलाकर खेती के लिए औजार तैयार कराने की योजना।जिले के थानों में अपराधियों से जब्त हथियार दशकों से बंद पड़े हैं, फिलहाल इन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया है।

अरवल: बिहार के थानों में जब्त अवैध हथियारों को गलाकर अब पुलिस खेती के लिए औजार बनवाएगी. इसकी शुरुआत राज्य के अरवल जिले से होने जा रही है. जिले के एसपी राजीव रंजन ने इसके लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है. पहले जब्त किए गए अवैध हथियारों को नष्ट कर दिया जाता था. इसके लिए पुलिस को अलग से खर्च करना पड़ता था. लेकिन अब थानों में जब्त अवैध हथियारों के सदुपयोग की अनूठी पहल की गई है. 

एसपी राजीव रंजन ने कहा कि शुरुआत में तीस पुराने मामलों में जब्त हथियारों को गलाने के लिए कोर्ट से आदेश मांगा गया है. आदेश आने पर आगे अन्य मामलों में जब्त हथियारों को भी गलाने की प्रकिया शुरू की जाएगी. जिले के थाने और चौकियों के मालखानों में जमा अवैध हथियारों को गलाकर खुरपी, कुदाल, हसिया, खेती बनाने की तैयारी पुलिस काफी समय से कर रही है. 

सभी थानों और चौकियों से अवैध हथियारों की मांगी गई रिपोर्ट 

जिला पुलिस मुख्यालय ने सभी थानों और चौकियों से अवैध हथियारों की रिपोर्ट मांगी है. एसपी ने बताया कि फिलहाल 30 पुराने मामलों में जब्त हथियारों को गलाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई है. जिले के थानों में अपराधियों से जब्त हथियार मालखाने में दशकों से बंद पड़े हैं. अदालत से मुकदमे का फैसला आने के बाद भी इन्हें नष्ट नहीं किया जा सका है. 

एसपी ने बताया कि इसे न तो नीलाम किया जा सकता न ही किसी को लौटाया जा सकता है. अब ऐसे हथियारों के रचनात्मक कार्य में उपयोग के लिए कृषि उपकरण निर्माण की सोच बनी है. ऐसे हथियारों को कोर्ट से अनुमति लेने के बाद पुलिस की निगरानी में गलाकर खेती के औजार बनाए जाएंगे. अनुमति के बाद मालखाने से निकालकर पुलिस निगरानी में लोहार की भट्ठी में गलाकर लोहा अलग कर लिया जाएगा. इससे खेती के औजार तैयार किए जाएंगे.

टॅग्स :बिहार समाचारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'