लाइव न्यूज़ :

बिहार में पुलिस की एकबार फिर से हो गई किरकिरी, गार्ड ऑफ ऑनर के दौरान राइफलें हो गई फुस्स, नहीं चली गोलियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2022 18:24 IST

ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय की अंत्येष्टि के दौरान ऐन वक्त पर बिहार पुलिस की राइफलें फुस्स हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय की अंत्येष्टि के दौरान बिहार पुलिस की राइफलें हुईं फुस्सगॉर्ड ऑफ ऑनर के दौरान फायर करने के लिए परेशान दिखे जवान

पटना: बिहार पुलिस की राइफल का ऐन वक्त पर धोखा देना कोई नई बात नहीं है। ऐसे में एकबार फिर से बिहार पुलिस की राइफल धोखा दे गई। वह भी राइफल ने तब धोखा दिया जब बिहार पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर दे रही थी। हालांकि ऐसे कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। ताजा मामला मोतिहारी से सामने आया है, जहां पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय की अंत्येष्टि के दौरान ऐन वक्त पर बिहार पुलिस की राइफलें फुस्स हो गईं।

इसका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, पूर्व मंत्री योगेंद्र पांडेय के निधन के बाद मोतिहारी स्थित उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्ठि हो रही थी। पुलिस के जवान पूरी तैयारी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए घाट पर मौजूद थे। 

जैसे ही सलामी का आदेश हुआ जवानों ने कंधे पर रखे रायफल से फायर करना शुरू कर दिया। लेकिन इस दौरान कई जवानों के के राइफल से फायर नहीं हुआ और ऐन वक्त पर राइफल फुस्स हो गए। जिन जवानों के राइफल से फायर नहीं हुआ वे फायर करने के लिए परेशान दिखे। 

पुलिस के जवान काफी देर तक राइफल से फायर करने की कोशिश करते रहे, लेकिन गोली नहीं चली। अंत में जवान राइफल कंधे पर लेकर खड़ा रहा। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे, इस वीडियो एक बार फिर बिहार पुलिस की किरकिरी करा दी है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे