लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस करने जा रही है 'दंगा' से तौबा, केंद्रीय गृह मंत्रालय के भेजा जाएगा प्रस्ताव

By एस पी सिन्हा | Updated: July 23, 2021 19:38 IST

बिहार पुलिस अब 'दंगा' से तौबा करने की तैयारी में है। 'दंगा' शब्द को बदलवाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर राज्य के गृह विभाग की सहमति मिल गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे'दंगा' शब्द को बदलवाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। राज्य के गृह विभाग की सहमति मिल गई है। अब प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। दंगा को दूसरे रूप में नामांकित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने यह प्रस्ताव दिया है। 

पटनाःबिहार पुलिस अब ’दंगा’ से तौबा करने की तैयारी में है। 'दंगा' शब्द को बदलवाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। इस पर राज्य के गृह विभाग की सहमति मिल गई है। अब इससे केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। बीते दिनों गृह विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने पुलिस और गृह विभाग से संबंधित कई प्वाइंट्स पर भी गाइडलाइन दिए हैं।

गृह विभाग के सचिव स्तर के एक अधिकारी ने बताया कि 'दंगा' शब्द का प्रयोग होने से सबसे पहले मन में सांप्रदायिक तनाव या कोई हिंसात्मक घटना की बात आती है, जबकि पुलिसिया कार्रवाई में पांच लोग या उससे अधिक के बीच किसी भी तरह की हिंसात्मक घटना को दंगा शब्द दिया जाता है। यह सार्वजनिक जगह पर हो या किसी निजी स्थान पर दोनों ही सूरत में इसे दंगा कहा जाता है।

इस परिस्थिति में आईपीसी की धारा 147, 148, 149 लगाई जाती है। ऐसे में भले ही सांप्रदायिक घटनाओं की संख्या नहीं के बराबर होती है, पर वार्षिक आंकड़ों में दंगा वाली घटनाएं अधिक दर्ज हो जाती हैं। ऐसे में ज्यादातर मामलों में लोग दंगा को सांप्रदायिक हिंसा भी समझ लेते हैं। 

शायद यही वजह है कि दंगा को दूसरे रूप में नामांकित करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने यह प्रस्ताव दिया है। गृह विभाग की समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने इसके अलावा कई बिंदुओं पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही कुछ मामलों में रिपोर्ट भी तलब की है। बिहार सरकार की तरफ से भेजे जाने वाले इस प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्रालय क्या फैसला लेता है इसका इंतजार होगा, लेकिन अगर यह बदलाव हुआ तो 'दंगा' जैसे शब्द के इस्तेमाल में कमी आएगी। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो