लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिस प्रतिनिधिमंडल ने 'डायल 112' परियोजना का अध्ययन करने के लिए हरियाणा का दौरा किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:31 IST

Open in App

बिहार पुलिस के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को हरियाणा की केंद्रीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं सहायता प्रणाली 'डायल 112' का अध्ययन करने के लिए राज्य का दौरा किया। यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पंचकूला में राज्य पुलिस मुख्यालय में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल से मुलाकात की। बैठक के दौरान अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को नागरिकों को 24 घंटे पुलिस सहायता उपलब्ध कराने वाली हरियाणा पुलिस की इस पहल से अवगत कराया। हरियाणा पुलिस ने एक बयान में कहा, '' बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सह डीजीपी आलोक राज के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में शुरू की गई केंद्रीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली का अध्ययन करने के लिए दौरा किया, जोकि राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (एसईआरसी) से संचालित हो रही है।'' प्रतिनिधिमंडल को दी गई प्रस्तुति में हरियाणा के एडीजीपी (दूरसंचार और आईटी) एवं 'डायल 112' परियोजना के नोडल अधिकारी ए एस चावला ने कहा, ''हमने इस परियोजना में कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर बहुत जोर दिया है। राज्य भर में 600 से अधिक पुलिस आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) प्रदान किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट500000 रुपया घूस, कार में ले रहे थे रकम?, बिहार निगरानी टीम ने युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहायक निदेशक परमजय सिंह को धर दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम