लाइव न्यूज़ :

बिहार पुलिसः पिछले 22 दिन से लापता हैं डॉक्टर संजय कुमार, चचेरे बहनोई के लिए पटना पहुंचे शेखर सुमन, सीएम नीतीश से करेंगे मुलाकात, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: March 22, 2023 18:34 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। चचेरी बहन को अब तक कोई मदद नहीं मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयदि मामला आत्महत्या है तो शव कहां गया? 22 दिन में पुलिस ने क्या किया? यह पुलिस नहीं बता रही है।शेखर सुमन ने बिहार पुलिस पर कई सवाल उठाए।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना स्थित नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल (एनएमसीएच) के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार पिछले 22 दिन से लापता है। पटना पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। चचेरी बहन को न्याय दिलाने के लिए अभिनेता शेखर सुमन मुंबई से पटना पहुंचे हैं। शेखर सुमन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी आरएस भट्टी से मिलेंगे और डॉ. संजय कुमार की सकुशल बरामदगी की मांग करेंगे।

डॉक्टर संजय कुमार का अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से अभिनेता शेखर सुमन भी हैरान हैं। उनका कहना है कि 22 दिन से उनके बहनोई संजय कुमार लापता हैं उनकी चचेरी बहन को अब तक कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्हें मदद दिलाने के लिए पटना आया हूं। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए शेखर सुमन ने नीतीश सरकार से बढ़ते अपराध और डॉक्टर के लापता होने पर सवाल उठाया।

उन्होंने पुलिस से सवाल पूछा है कि आखिर इस पूरे मामले का जवाब क्या है? अभी तक क्या कुछ एक्शन लिया गया। इस संबंध में पुलिस की ओर से जानकारी नहीं मिल पाई है। यदि मामला आत्महत्या है तो शव कहां गया? पुलिस को पता करना चाहिए था कि डॉक्टर साहब की कोई दुश्मनी तो नहीं थी। किसी चीज का दवाब तो नहीं था। 22 दिन में पुलिस ने क्या किया? यह पुलिस नहीं बता रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उन्होंने अपील की है कि वे इस मामले में खुद अपने स्तर से देखें। गाड़ी की जांच हो, यह बड़ा सवाल है। संजय कुमार गए कहां पुलिसिया जांच में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है? 22 दिन से लापता हैं, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। कही इस मामले को ठंडे बस्ते में तो नहीं डाल दिया गया।

शेखर सुमन ने बिहार पुलिस पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डीजीपी आरएस भट्टी से मिलेंगे और बहन को न्याय दिलायेंगे। शेखर सुमन ने कहा कि उनके बहनोई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनके अचानक गायब होने के मामले में अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

लापता हुए 22 दिन हो गये हैं, लेकिन पुलिस की तरफ से आश्वासन के सिवाय कुछ भी नहीं मिला है। उनकी गाड़ी मिली थी, लेकिन उसकी जांच पुलिस ने तुरंत नहीं की। शेखर सुमन ने बिहार पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने लापता बहनोई की सकुशल बरामदगी की मांग की है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप