लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी ने की सीएम नीतीश कुमार की तारीफ, कहा- असली समाजवादी, राजद नेता शिवानंद तिवारी ने दिया विवादित बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2022 20:07 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि 2 करोड़ नौकरियों, 15 लाख रुपये और स्मार्ट सिटी का क्या हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र का कहना है कि वह बिहार को फंड दे रहा है.बिहार सरकार कहती है कि उन्हें यह नहीं मिल रहा है.नीतीश कुमार ने आरएसएस का पहनावा ओढ़ रखा है.

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा परिवारवाद को लेकर दिए गए बयान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को असली समाजवादी कहे जाने के बाद सूबे की सियासत गर्मा गई है. इस तारीफ से एक ओर जहां जदयू गदगद है तो वहीं राजद को यह तारीफ सुई की तरह चुभी है.

 

पूर्व सांसद और राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है. शिवानंद तिवारी ने कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार महात्मा की बात करते है. आज गांधी को गाली दी जा रही है पर वो चुप है. यह राजनीति की नपुंसकता है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के परिवार में है ही कौन? उनका अकेला बेटा है.

दुर्भाग्य है कि उनकी पत्नी नहीं हैं. शिवानंद तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को बेटा भी बहुत इंतजार के बाद हुआ था, उसे भी मैं अपने ही बेटे की तरह मानता हूं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे ने राजनीति में आने से साफ इंकार कर दिया है, ऐसे में नीतीश जी को अपने बेटे का एहसानमंद होना चाहिए कि उनके बेटे ने राजनीति से संन्यास ले लिया है और वो इसलिए ही परिवारवाद के आरोप से बच गए हैं.

साथ ही शिवानन्द तिवारी ने कहा कि तेजस्वी ने चुनाव में जो मुद्दा उठाया वो सराहनीय है. सभी दलों को चुनाव में इसी मुद्दे पर आना पड़ा. आज बेरोजगारी की समस्या ज्वालामुखी की तरह है. इस विषय को बढ़ाकर ही राजनीति की जानी चाहिए. तेजस्वी को आगे बढ़कर बिहार में आंदोलन चलाना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि एक साक्षात्कार के दौरान प्रधानमंत्री ने समाजवादी नेताओं राम मनहोर लोहिया और जार्ज फर्नांडीस का भी उल्लेख किया. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उदाहरण देते हुए कहा कि वो भी समाजवादी नेता हैं. नीतीश बाबू की राजनीति में परिवारवाद नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने साफ किया कि जब वो नकली समाजवाद कहते हैं, तो यह ‘परिवारवाद’ है.

टॅग्स :बिहारपटनाBJPआरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल