लाइव न्यूज़ :

पीएम, गृह मंत्री सहित कई हस्तियों को टीका लगाए जाने के बाद अब मृत महिला को लगा दी कोरोना की सेकेंड डोज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2021 18:32 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई दिग्गजों को टीका लगाये जाने का भी मामला सामने आ चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग की कलई खोलती नजर आ रही हैं.26 अप्रैल को सदर अस्पताल में उन्हें पहली डोज दी गई थी.मृत महिला को भी कोरोना का टीका लगा दिये जाने का मामला सामने आया है.

पटनाः बिहार में स्वास्थ्य विभाग के अजब-गजब कारनामे सामने आ रहे हैं. अरवल जिले में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित विभिन्न हस्तियों को टीका लगाये जाने की खबर सुर्खियां बनी थीं.

 

इसके बाद गया जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित कई दिग्गजों को टीका लगाये जाने का भी मामला सामने आ चुका है. यह मामला अभी ठंढा भी नहीं पड़ा था कि अब सारण जिले में मृत महिला को भी कोरोना का टीका लगा दिये जाने का मामला सामने आया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण जिले के सलेमपुर हरिमोहन गली मोहल्ले के रहने वाली कौशल्या देवी की मौत हो चुकी है, पर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को सेकंड डोज वैक्सीन लगाने का सक्सेसफुल मैसेज भेज दिया और दोनों डोज पूरा होने की जानकारी भी उपलब्ध करा दी. इसमें 26 अप्रैल को सदर अस्पताल में उन्हें पहली डोज दी गई थी.

सेकेंड डोज का समय आने से कुछ समय पहले उनकी मौत बीमारी से हो गई. सदर अस्पताल के आईसीयू में भी उनका इलाज हुआ था, लेकिन 9 दिसंबर को करीब 10:50 के आसपास उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर जो मैसेज आया, उसे देखकर परिवार के लोग हतप्रभ रह गए.

इसतरह से कोराना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग कितना गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है. मृत महिला को न सिर्फ सेकेंड डोज का टीका लगाई गई बल्कि सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया. राज्य में इसतर की खबरे आजकल स्वास्थ्य विभाग की कलई खोलती नजर आ रही हैं.

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos