लाइव न्यूज़ :

पटना में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो हजार पुलिसफोर्स और 10 से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे घर गिराने, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: July 3, 2022 11:18 IST

बिहार के पटना में दीघा इलाके में रविवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। इस दौरान करीब 12 से 14 बुलडोजर और 2000 पुलिसबलों के साथ टीम मकानों को गिराने पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में दीघा के राजीव नगर के नेपाली नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई।कार्रवाई के लिए 12 से 14 बुलडोजल लेकर टीम पहुंची है, साथ ही दो हजार पुलिस बल तैनात।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में रविवार सुबह दीघा के राजीव नगर के नेपाली नगर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की शुरुआत की। बताया गया कि राज्य आवास बोर्ड की जमीन पर बने मकानों को तोड़ा जा रहा है। इस कार्रवाई के लिए 12 से 14 बुलडोजल लेकर टीम पहुंची है। साथ ही पूरे इलाके में करीब दो हजार पुलिस बलों को तैनात किया गया है। 

सामने आई जानकारी के अनुसार अधिकारियों और पुलिसबलों की देखरेख में जब मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई उन्होंने स्थानीय लोगों का भारी विरोध भी झेलना पड़ रहा है। इसमें सिटी एसपी (सेंट्रल) अंब्रीश राहुल सहित कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। इसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। इससे पहले आंसू गैस के गोले दागकर भी हालात पर काबू पाने की कोशिश की गई।

दरअसल, प्रशासन की ओर से करीब एक महीने पहले इन सभी मकानों को तोड़कर हटाने के लिए संबंध‍ित गृह स्‍वामियों को नोटिस दी गई थी। इसके बाद प्रभावित लोगों ने इसके खिलाफ विरोध शुरू किया था। साथ ही, प्रशासन के पास गुहार लगाई थी। लोगों कहना था कि वे मकान के लिए नगर निगम को टैक्‍स देते रहे हैं। बिजली कनेक्‍शन और अन्‍य सुव‍िधाएं भी उन्हें मिल रही तो फिर उनके मकान को क्‍यों और कैसे तोड़ा जा सकता है।

कुछ दिन पहले इलाके के लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद से मुलाकात भी की थी। प्रत‍िन‍िध‍िमंडल ने बताया था कि उप मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनने और बीच का रास्‍ता निकालने का आश्‍वासन दिया था। 

प्रशासन के अधिकारी रविवार सुबह जब कार्रवाई के लिए पहुंचे तो लोगों के भारी विरोध को उन्हें झेलना पड़ा। कई लोग अपने घरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं थे। इसके बाद प्रसाशन ने निर्माणाधीन मकानों पर पहले कार्रवाई शुरू की। इस बीच कुछ लोग विरोध के लिए सामने आए और पत्थरबाजी भी हुई। इलाके की कुछ महिलाएं भी नकाब पहनकर पत्थर चलाती नजर आई। 

बताया जा रहा है कि इलाके में कई घर अवैध हैं पर फिलहाल 70 मकानों को गिराने के आदेश जारी किेए गए हैं। इस इलाके में कई भूखंड खाली और कई मकानों का निर्माण भी चल रहा है।

टॅग्स :बिहार समाचारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए