लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश के सात 'निश्चय' की खुली पोल, जनता दरबार में शख्स ने कहा-पंचायत में नल-जल योजना पूरी तरह से फेल, नल है, लेकिन जल नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 21, 2022 17:03 IST

जनता दरबार में समस्तीपुर से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि सर आप आये हैं तो विकास तो हो रहा है. लेकिन नल-जल योजना फेल है.

Open in App
ठळक मुद्दे सर आपके नल योजना की परिभाषा यही है कि नल है लेकिन जल नहीं.मुख्यमंत्री ने जन-जल योजना की परिभाषा सुनकर फरियादी को अधिकारियों के पास भेज दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश गांवों में तो नल-जल योजना पहुंच गया है.

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में आज उनके महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय की पोल खुल गई. ऐसी बहुत सारी शिकायतें आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची, जिसमें हर घर नल जल योजना के तहत घरों में पानी सप्लाई अधूरी रह गई है.

 

किशनगंज से आये एक शख्स ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय की पोल खोलते हुए कहा कि हमारे पंचायत में नल-जल योजना पूरी तरह से फेल है. जनता दरबार में समस्तीपुर से आए एक फरियादी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि सर आप आये हैं तो विकास तो हो रहा है. लेकिन नल-जल योजना फेल है. फरियादी ने कहा कि सर आपके नल योजना की परिभाषा यही है कि नल है लेकिन जल नहीं.

यह सिर्फ दिखावे की योजना है. मुख्यमंत्री ने जन-जल योजना की परिभाषा सुनकर फरियादी को अधिकारियों के पास भेज दिया. वहीं, किशनगंज से आये व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे पंचायत में सिर्फ वाटर टावर बना दिया गया, लेकिन आज तक किसी के घर में एक बूंद पानी नहीं पहुंचा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकांश गांवों में तो नल-जल योजना पहुंच गया है.

आप कह रहे हैं कि नल-जल पहुंचा ही नहीं. इसपर फरियादी ने कहा कि जब आपके यहां शिकायत किये तो आनन-फानन में काम शुरू हुआ है. इसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारी को फोन लगाया और कहा कि इस मामले को देखिए. वहीं शिवहर से आये एक व्यक्ति ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना सात-निश्चय की पोल खोल दी.

इस पर मुख्यमंत्री ने आश्चर्य जताया और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव को फोन कर इस मामले को देखने को कहा.वहीं, एक युवक ने मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया. हमारी जगह किसी दूसरे को इसका लाभ दिया गया है. यह सुन मुख्यमंत्री चौंक गये.

युवक ने मुख्यमंत्री से कहा कि लोक शिकायत का फैसला भी उनके पक्ष में आया फिर भी अधिकारी नहीं सुन रहे. इसरे बाद मुख्यमंत्री गुस्सा गए. उन्होंने तुरंत मुख्य सचिव को बुलाया और कहा कि इस मामले में निर्णय लीजिए. आखिर इसमें इस युवका का क्या दोष है? आप वसूली करिए या क्या करेंगे, लेकिन इसे लाभ दें. ऐसा नहीं चलेगा.

इसी दौरान एक फरियादी ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे पंचायत में पंचायत भवन नहीं बना है. इस पर मुख्यमंत्री के तेवर तल्ख हो गए. उन्होंने कहा कि हम पंचायत भवन नहीं बनाते हैं. हम तो पंचायत को सरकार मानते हैं और पंचायत सरकार भवन बनाते हैं. पहले फेज का काम पूरा हो गया है. दूसरे और तीसरे फेज में पंचायत सरकार भवन का काम हो रहा है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील